Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया शादी से जुड़े अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते है। इन दिनों इंटरनेट पर दिल्ली के एक लड़के की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। यह शादी की तस्वीर बहुत खास है। इस तस्वीर को देखकर आपको हैरानी भी होगी, क्योंकि लड़के ने किसी लड़की से नहीं बल्कि पोलैंड के एक लड़के से हाल ही में शादी रचाई है।

    इस शादी में कोई दुल्हन नहीं थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सुर्खियों में छाई हुई है। दोनों की प्रेम कहानी की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोगों को यह तस्वीरें खूब पसंद आ रही है। लड़के ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝔾𝕒𝕣𝕣𝕪_ℙ𝕣𝕒𝕟𝕒𝕪 (@garry_pranay)

    बता दें कि दिल्ली के लड़के का नाम गौरव अरोड़ा है और पोलैंड के लड़के प्रेजमैक पॉवलकी ने शादी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक दूसरे से डेटिंग एप के जरिये मिले थे। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुआ। उसके बाद दोनों के प्यार का इकरार पोलैंड में हुआ।

    फिर दोनों ने अपने घर वालों को मनाया और दोनों ने घरवालों की मर्जी से शादी कर ली। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश है। सोशल मीडिया पर इनकी अनोखी प्रेम कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।