
नई दिल्ली : आज के जीवन में सोशल मीडिया (Social Media) का बड़ा महत्व हो गया है। शायद ही कोई ऐसा हो जो सोशल मीडिया से न जुड़ा हो, हमारी दैनिक जीवन में यह अभिन्न अंग बन गया है। सुबह की शुरुआत मोबाइल से हो रही है, सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डालने और उसकी प्रतिक्रिया देखने के लिए हम उत्साहित रहते हैं। ऐसे में आजकल सोशल मीडिया पर हमें देखने को मिलता है की बहुत सी वीडियो वायरल (Video Viral) हो जाती है। रातों रात कुछ वीडियोस मिलियन व्यू मिल जाते हैं।
आपको बता दें कि एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का कॉलेज की एक लड़की को प्यार का इजहार करने के लिए प्रपोज करता है, तभी लड़कियों का ग्रुप गुस्से में आ जाता है और लड़के को पीटना शुरू कर देता है।
@gharkekalesh kalesh over Valtentine pic.twitter.com/h9VBdrM6K3
— Arhant Shelby (@Arhantt_pvt) January 25, 2023
लड़कियों की पिटाई से लड़का रोने लगा
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया जिसमें कॉलेज की लड़कियों का एक ग्रुप एक लड़के को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। कई अन्य लोग भी मौके पर नजर आ रहे हैं और लड़के को भागने से रोककर लड़कियों की मदद कर रहे हैं लड़के को पीटने में, वीडियो में जैसा आप देख सकते हैं की एक शख्स लड़के को जोर से पकड़ता हुआ और नाराज लड़कियों के हवाले कर देता है। लड़कियों की पिटाई से लड़का रोने लगा। लेकिन, लड़कियां उसे माफ करने के मूड में नहीं दिख रही हैं। जब लड़का उनसे दूर जाने की कोशिश करता है, तो उनमें से एक लड़की ने उसे जमीन पर पटक कर बालों से पीछे खींच लेती है।
इस घटना को लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया
मौके का फायदा उठाकर कुछ और लड़कियां भी भीड़ में घुस जाती हैं और लड़के को पीटना शुरू कर देती हैं। वहां खड़े लोग इस घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरों में रिकॉर्ड कर रहे थे। वीडियो को एक ट्विटर अकाउंट अरहंत शेल्बी @Arhantt_pvt द्वारा साझा किया गया था और ट्विटर यूजर ने बताया कि लड़के ने एक लड़की को प्रपोज किया, जिससे लड़िकियों का ग्रुप नाराज हो गया। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई अन्य लोगों द्वारा कई बार शेयर किया गया है।