itbp-commandant-ratan-singh-sonal-completes-65-push-ups-at-one-go-in-minus-30-degree-temperature

हाल ही में सोशल मीडिया पर आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। (Pic Credit: ANI/ Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली, भारतीय सेना (Indian Army) के जवान हमेशा अपने देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहते है। उनकी राह में चाहे कितनी भी मुश्किलें आये वो कभी हार नहीं मानते। कितना भी खराब मौसम, गर्मी, सर्दी बारिश हर हाल में भारतीय सेना के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर भारतीय सेना के जवान के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आईटीबीपी (ITBP) के एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान बर्फ में पुशअप्स करते हुए दिखाई दे रहा है। 

    हाल ही में न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, आईटीबीपी का एक जवान लद्दाख (Ladakh) में 17,500 फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री तापमान पर पुशअप्स कर रहा है। कमाल की बात यह है कि, इस जवान ने 55 की उम्र में 65 पुशअप्स करके लोगों को हैरान कर दिया है। आईटीबीपी के 55 साल के कमांडेंट रतन सिंह सोनल (ITBP Commandant Ratan Singh Sonal) ने एक बार में ही 65 पुशअप्स पूरे किए हैं।

    रतन सिंह सोनल (Ratan Singh Sonal) के इस साहस और जोश को देख कर सब लोग हैरान रह गए है। सोशल मीडिया  पर अब उनकी काफी तारीफ की जा रही है। इसके साथ कई लोग रतन सिंह सोनल के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। बता दें, आईटीबीपी देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है। इस बल के जवान अपनी कड़ी ट्रेनिंग और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। आईटीबीपी  के जवान साल भर बर्फ से ढंकी अग्रिम चौकियों पर रहकर देश की सेवा करते है।