Photo - Twitter/Delhi Police
Photo - Twitter/Delhi Police

    Loading

    नई दिल्ली : रोड पर होने वाली दुर्घटना (Road Accident) को रोकने के लिए सड़कों पर जगह-जगह ट्रैफिक सिग्नल (Traffic Single) लगे रहते है और इसको लेकर कई नियम भी बनाये गए है। जिनमें रेड लाइट के जलने पर गाड़ी को रोकना भी शामिल है। ये नियम गाड़ी चला रहे लोगों के लिए रहता है। ताकि उनके साथ किसी भी प्रकार का हादसा न हो, लेकिन बावजूद इसके कई लोग इन नियमों का उलंघन करते रहते है। ऐसे में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने लोगों से नियम फॉलो करवाने के लिए एक ऐसा जबरदस्त आईडिया निकला है। जिसके बारें में आप सोच भी नहीं सकते है।  

    दरअसल, दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक बेहद ही छोटा सा मेम क्लिप शेयर किया है। ये मेम क्लिप भले ही छोटा है, लेकिन लोगों को नियम मनवाने के लिए काफी है। बता दें, इस मेम क्लिप में एक कार को तेज रफ्तार में ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट को जंप करते हुए दिखाया है। जैसे ही कार आगे बढ़ती है। उसी समय बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की मूवी ‘कभी खुशी कभी गम’ का फेमस ‘पू’ कैरेक्टर रेड लाइट के ऊपर दिखाई देता है। जिसमें करीना कपूर खान ‘ये कौन है जिसे पू को दोबारा मुड़ कर नहीं देखा’ डॉयलाग बोल रहीं हैं। 

    गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस आए दिन लोगों को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपनाती रहती है। उनके द्वारा इस वीडियो को शेयर करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को समझाने की कोशिश करना है। जो लोग रेड ट्रैफिक लाइट (Traffic Light) देखने के बावजूद भी उसे अनदेखा कर जंप करते हैं और अपनी इस हरकत से अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं।