Image: Social Media
Image: Social Media

    Loading

    लंदन: अक्सर हमें अजीबोगरीब शादियों (Weird Wedding) के बारे में सुनने मिलता है। जिसे जानकर हंसी तो आती है, साथ ही काफी हैरानी (Shocking News) भी होती है। कुछ ऐसी ही अनोखी शादी इंग्लैंड (England) में हुई है। जो आज के समय में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस महिला ने किसी इंसान से नहीं बल्कि एक पेड़ (Woman Married With Tree) से शादी रचा ली है। इस महिला पेड़ को ही अपना पति मान लिया है। तो चलिए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे…

    यह बात बेहद हैरानी वाली ही है कि भला ऐसा क्या हुआ होगा जो महिला ने एक पेड़ को अपना पति बना लिया है। यह महिला पेड़ के साथ अपनी खुशहाल ज़िंदगी बिता रही है। इस महिला का नाम केट कनिंघम (Kate Cunningham) है, उनका कहना है कि अपने प्रेमी पेड़ से उन्होंने 3 साल पहले शादी रचाई थी और आज वह उसके साथ एक संतुष्ट ज़िंदगी बिता रही हैं। हालांकि, काफी लोग उनकी शादी से अभी भी हैरान हैं और कई तरह के सवाल भी करते हैं। 

    केट बताती हैं कि, उन्होंने साल 2019 में बहुत ही धूमधाम से साथ अपने प्रेमी पेड़ से शादी की थी। वह अपने पति पेड़ से मिलने हफ्ते में वह 5 बार जाती हैं। वह क्रिसमस के मौके पर अपने पति को डेकोरेटिव आइटम से सजाते भी है। केट का पति रिमॉर्स वैली काउंटी पार्क में एक पेड़ है। इन सबमें सबसे आश्चर्य की बात ये है कि उन्होंने अपना सरनेम भी बदल लिया है और मिसेज़ एल्डर कर लिया है।

    केट आगे कहती है कि, क्रिसमस के मौके पर वह किसी भी विशिंग कार्ड भेजती है तो उस पर वो ‘मिस्टर एंड मिसेज़ एल्डर’ लिखा होता है। बता दें कि पेशे से केट एक टीचर हैं और वह इस साल अपने पति पेड़ के साथ तीसरी बार क्रिसमस मनाने वाली है। उनका कहना है कि क्रिसमस के मौके पर उनके पति पेड़ काफी आकर्षक दिखते हैं।

    केट ने बताया कि पार्क में आते-जाते उन्हें पेड़ से प्यार हो गया था, जिसके बाद उन्होंने पेड़ को अपना प्रेमी बना लिया और फिर बाद में उससे शादी पर उसे पति स्वरूप स्वीकार कर लिया और आज वह पति पेड़ के साथ संतुष्ट जीवन बिता रही है।