(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

नई दिल्ली: कभी कबार कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिन पर विश्वास नहीं हो पाता जो हमें चौंका देते है। जैसा कि हम सब जानते है शादी को लेकर दुनिया भर में तरह-तरह के रीति-रिवाज हैं, सब अपने रीतरीवाज से ब्याह करते है, हालांकि, एक बात जो ज्यादातर जगहों पर आम है, वह यह है कि पति और पत्नी के बीच खून का रिश्ता नहीं होता है। जैसा की हम सब जानते है शादी करते वक्त भी हमारे देश में धर्म-जाति-गोत्र जैसी कई चीजें देखने को मिलती हैं, इसके बाद फिर दो लोग शादी कर लेते हैं।

अजीबोगरीब मामला

लेकिन दूसरी जगहों पर कम से कम इतना ध्यान रखा जाता है कि पति-पत्नी का सीधा खून का रिश्ता न हो। दुनिया में ऐसी शायद एक भी जगह नहीं है जहां सगे भाई बहन का विवाह होता हों, लेकिन एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 

सगी बहन से शादी फिर…. 

आपको बता दें कि यह कोई रूढ़िवादी या केवल बनी-बनाई परंपरा नहीं है, बल्कि मेडिकल साइंस का भी मानना ​​है कि डीएनए मैच और ब्लड रिलेशन के बीच शादी होने पर अगली पीढ़ी में जेनेटिक डिफेक्ट होने का खतरा रहता है। ये घटना किसी और के साथ नहीं बल्कि एक शख्स के साथ हुई है। जी हां उसे शादी के 6 साल बाद पता चला कि जिस लड़की से उसने गृहस्थी शुरु की, वह उसकी बहन है।

कैसे पता चला पति है सगी बहन? 

मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस शख्स ने खुद सोशल मीडिया पर लोगों के साथ आपबीती साझा की कि उसके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। इस व्यक्ति को उसके जन्म के तुरंत बाद किसी और ने गोद ले लिया था। उस स्थिति में, वह अपने जैविक माता-पिता के बारे में कुछ नहीं जानता था। बड़े होने के बाद उन्होंने अपने ही शहर की एक लड़की से रिश्ता शुरू किया और 2 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। इतना ही नहीं बल्कि उनके दो बच्चे भी हुए लेकिन बच्चों के जन्म के बाद पत्नी बीमार रहने लगी। उसी बीमारी का इलाज कराने के दौरान पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह उसकी अपनी ही बहन है।

ऐसे हुआ खुलासा 

दरअसल इस शख्स के पत्नी को किडनी की समस्या थी और ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। उसके परिवार के सदस्यों का परीक्षण किया गया लेकिन किडनी दान के लिए कोई भी उपलब्ध नहीं था। हालांकि, जब पति ने टेस्ट लिया तो न सिर्फ मैच हुआ, बल्कि पॉजिटिव रेट इतना ज्यादा था कि डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने उस व्यक्ति को बताया कि आमतौर पर बच्चों का अपने माता-पिता के साथ 50 प्रतिशत सटीक मिलान दर होती है, लेकिन भाई-बहनों के बीच यह दर 100 प्रतिशत तक होती है।

2 बच्चों को दिया जन्म 

पति-पत्नी के बीच ऐसा कभी नहीं होता, भाई-बहन के बीच ही पॉजिटिविटी रेट इतना ज्यादा हो सकता है। यह सुनकर वह व्यक्ति चौंक गया क्योंकि उसकी शादी को 6 साल हो चुके हैं और वह अपनी पत्नी के साथ 2 बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रहा है। फिलहाल इस सत्य घटना को सुनकर हर कोई दंग है।