
नई दिल्ली : आये दिन सोशल मीडिया पर हमे हैरान कर देने वाले या कुछ ऐसे जो हमारे दिल को छू जाए वैसे फोटो और वीडियो वायरल होते रहते है।प्रकृति के नियम के मुताबिक हर जंगली जानवर शिकार करके पेट को भरता है। अगर घोड़ा घास से दोस्ती करेगा तो खाएगा क्या, यानी अगर शिकारी शिकार से दोस्ती कर लेगा तो उसका पेट कैसे भरेगा। इसलिए जंगल में शिकारी औऱ शिकार जानवरों के बीच हमेशा दूरी देखी जाती है।
लेकिन जंगल से आई एक बेहद प्यारी लेकिन अचंभित करने वाली फोटो में शिकारी औऱ शिकार के बीच गजब का प्यार देखने को मिला है और लोग हैरान हैं। इस शानदार तस्वीर को Jeffrey नामक यूजर ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। खुद यूजर को समझ नहीं आया कि ये कैसे हो गया और उसने कैप्शन में पूछा है – Whats going on here Come on yall, I need a laugh
What’s going on here?
Come on y’all, I need a laugh. pic.twitter.com/Bdt6oCsVkm— Jeffrey (@JeffreyMWard) June 22, 2021
फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक खतरनाक तेंदुआ हिरण के एक मासूम से बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर उसे प्यार कर रहा है। अब ये प्रेम है या शिकार को सूंघने की कला, ये तो तेंदुआ और हिरण का बच्चा ही जानते होंगे लेकिन ऐन मूमेंट पर खींची गई ये तस्वीर शानदार है और लोग इसे देखकर बातें कर रहे हैं।
इस फोटो को देख हम अपनी आखों पर यकीं नहीं कर सकते। जैसा कि माना जाता है कि तेंदुआ काफी तेज दौड़ता है और हिरण भी दौड़ लगाने में कम नहीं होते, इसलिए शिकार न होने की बात तो उठती नहीं है लेकिन तेंदुए के मासूम हिरण पर तरस आ गया हो, ऐसा संभव है। हालांकि जंगली जानवर आमतौर पर ऐसा करते नहीं है लेकिन अपवाद तो हर जगह हो सकता है। इसलिए हिरण के बच्चे की मासूमियत पर अगर तेंदुए को प्यार आ गया हो तो नामुमकिन नहीं है। इस फोटो को अब तक करीब पांच हजार लोग देख चुके हैं।