मुंबई: शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की बेटी पुर्वशी की शादी सोमवार को है। इसी के मद्देनजर कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें संजय राउत खुद डांस करते दिखाई पड़े। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के साथ संजय राउत डांस करते दिख रहे हैं।
ज्ञात हो कि बेटी की शादी में सुप्रिया सुले के साथ संजय राउत के डांस का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे संजय राउत अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। वे हर मसले पर शिवसेना का मजबूती से पक्ष रखते हैं।
देखें वायरल वीडियो-
Watch Video: Shiv Sena MP Sanjay Raut and NCP MP Supriya Sule dance to party music at sangeet ceremony for wedding of Raut’s daughter#sanjayraut #Shivsena#supriyaSule #NCP pic.twitter.com/O6ozqx1sqQ
— Manoj Pandey (@PManoj222) November 29, 2021
गौर हो कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और संजय राउत इस वीडियो में ‘लेंबर्गिनी चलाई जाने हो’ पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान थोड़ी देर बाद पत्नी वर्ष और सुप्रिया के पति भी उनके साथ आकर डांस करने लगते हैं। बेटी की शादी में राउत के थिरकने का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।