1 सांप को मारने के चक्कर में कंगाल हुआ शख्स, साढ़े 7 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

    Loading

    अमेरिका: सांप (Snake) एक ऐसा जीव है, जिससे हर कोई डरता है। फिर चाहे सांप जहरीला हो या ना हो लेकिन अगर वह दिख जाए तो लोगों की घबराहट से बोलती बंद हो जाती है। लोग फिर सांप को मारने का भी प्यारस करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही केस अमेरिका के मैरीलैंड (Maryland, America) से सामने आया है, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़े हुए हैं। दरअसल, एक सांप को मारने के चक्कर अमेरिकी शख्स पूरा कंगाल हो गया। अब सांप मारा या नहीं ये तो पता नहीं, लेकिन उसे एक बड़े नुकसान का सामना ज़रूर करना पड़ा। 

    अमेरिकी शख्स को पिछले महीने अपने घर में एक सांप नजर आया। जिसे मारने के लिए उसने जो किया उसका उसे ज़रूर इस बात का पछतावा ज़िंदगी भर रहेगा। उस शख्स ने सांप को मारने के लिए घर की अंगीठी में जल रहे कोयले को उठाया था, लेकिन इस कोयले से सांप मरा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन शख्स का पूरा घर जलकर राख हो (Man Burned Down Entire House For One Snake) गया। यह मामला 23 नवंबर को रात के 10 बजे का है। 

    अधिकारियों के मुताबिक, आग को बुझाने के लिए करीब 75 फायरफाइटर्स ने मशक्क्त की, जिसके बाद पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक घर पूरी तरह जलकर रख हो चूका था। मोंट्गोमेरी काउंटी फायर एंड रेस्क्यू के स्पोक्सपर्सन पीट पीरिंगेर ने बताया कि शख्स ने घर में दिखे सांप को जलते कोयले से फेंकर उसे मारना चाहा था। लेकिन ये कोयला सांप को मारने की जगह घर में आग लगा गया। शख्स को एक सांप की वजह से साढ़े सात करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ गया। पीट ने ट्विटर पर इस घटना की तस्वीरें शेयर की है।