man-carrying-to-many-child-on-scooty-people-will-shocked-after-watching-this

इस वीडियो में एक स्कूटी पर कई लोग एक साथ बैठे हुए नज़र आ रहे हैं।

    Loading

    नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने को मिलते है, जिसे देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर सकते है। कुछ वीडियो तो इतने अजीबोगरीब होते है जिसे देख आप भी हैरान रह जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्कूटी पर कई लोग एक साथ बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। 

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर himanshutiwari68 नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई लोग एक स्कूटी पर एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। स्कूटी पर 2 -3 लोगों का बैठना आम बात है। लेकिन, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, एक स्कूटी पर इतने लोग बैठे हुए हैं कि, गिन पाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं,  शख्स यह स्कूटी तेज रफ्तार में सड़क पर घुमा रहा है। हालांकि, इस युवक के लिए यह खतरनाक स्टंट खेल लग रहा है, लेकिन, अगर कहीं गिर जाए तो इन्हें गंभीर चोटें भी लग सकती है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Himanshu Tiwari (@himanshutiwari68)

    इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, एक शख्स भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक साथ कई बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल ले जा रहा है। इतना ही नहीं उसने स्कूटी के आगे बच्चों के बैग रहे हैं। वहीं, स्कूटी के पीछे उसने पांच बच्चों को भी बैठा रखा है। इनमें एक बच्चा खड़ा हैं, तो एक लड़की आधी लटकी हुई है। 

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा  वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग इस वीडियो पर अपने सुझाव दे रहे हैं कि कहीं गिर ना जाना या फिर संभल कर गाड़ी चलाएं, यह बिल्कुल भी सही नहीं।