Pic: Del Hall/Instagram
Pic: Del Hall/Instagram

    Loading

    अमेरिका: आज के समय में बहुत से लोग मोटापे (Obesity) की परेशानी से जूझ रहे हैं। अपना वजन कम (Weight Loss) करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खें भी आज़माते हैं। लोग वेट कम करने के लिए अपनी डाइट (Diet) से फैट की चीज़े घटा देते हैं और कोशिश करते हैं कि वह कोई भी ऐसा भोजन ग्रहण न करें जिससे उनका वेट बढ़ जाए। जबकि, कुछ लोग जिम (Gym) जाकर काफी मेहनत करते हैं, ताकि वह अपनी चर्बी जल्द से जल्द कम कर सकें। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसने बीयर (Beer) पीकर अपना वजन कर लिया है। 

    इस बात को जानकर यकीनन आपको हैरानी हो रही होगी। लेकिन, यह सच है। आपके मन में यह सवाल खड़ा हो रहा होगा कि, सिर्फ बीयर पीने से वजन कैसे कम हो सकता है? तो आपको बता दें कि, यह शख्स अमेरिका का रहने वाला है, जिसने बीयर पीकर अपना 40 किलो का वजह कम कर लिया है। सिनसिनाटी डॉट कॉम के अनुसार, अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में रहने वाले शख्स का नाम डेल हाल (Del Hall) है। जिसने भूख लगने पर खाने के बजाए बीयर पीने का फैसला लिया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Del Hall | Beer Influencer (@sgtdel)

    डेल दिन में 2 से 5 बार बीयर पिया करते हैं। वह सिर्फ हरी सब्जी और कुछ लाइट फूड ही खाया करते हैं। डेल हाल रोजाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वजन की फोटो क्लिक करके पोस्ट भी करते हैं। हालांकि, उन्हें शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बाद में जब उसका वजन कम होने लगा तो वह खुद भी बेहद हैरान थे। जिसके बाद उन्होंने यह रूटीन डेली अपने लाइफस्टाइल में डाल ली। पिछले महीने डेल ने अपनी एक पहले और अब की तस्वीर शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना काफी वजन घटा लिया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Del Hall | Beer Influencer (@sgtdel)

    पिछले साल ईस्टर डे (Easter Day) पर डेल हाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें डेल का पेट काफी कम देखने मिला था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। डेल के रोजाना पोस्ट को देखकर उसके दोस्त, परिवार व इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स भी काफी हैरान रहते हैं। वह आए दिन अपने वजन घटने की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।