Representative Image
Representative Image

    Loading

    हैदराबाद: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की एक बॉलीवुड मूवी (Bollywood Movie) है, जिसका नाम ‘किस-किस को प्यार करू’ (Kis Kisko Pyaar Karoon) है। इस मूवी में कपिल शर्मा की 3 बीवियां रहती है। जहां, उन बीवियों को एक दूसरे के बारे में पता भी नहीं रहता है कि, उनका पति एक ही है। वहीं, आम ज़िंदगियों में भी देखा जाता है, जहां एक व्यक्ति की दो पत्नियां या 2-3 गर्लफ्रेंड्स होती हैं। लेकिन, आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिसकी 6-6 पत्नियां हैं। 

    यह शख्स आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी के मूल निवासी अदापा शिव शंकर बाबू है। जिसकी 6 पत्नियां थीं, लेकिन हैरानी की बात यह कि, वह एक दूसरे के बारे में नहीं जानती थीं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी छह पत्नियां थीं। उन्हीं में से एक शिकायतकर्ता भी थी। अब पुलिस को संदेह है कि इस आदमी की और भी कई पत्नियां हो सकती हैं। अब इस आदमी पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और पिछली शादियों को छुपाकर शादी करने का आरोप लगाया गया है। 

    यह हैरान करने वाला मामला तब सामने आया जब एक पत्नी को उसकी शादी के बारे में पता चला और उसने 33 साल के आदमी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता सहित उसकी छह पत्नियां और भी थीं और उनमें से कोई भी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानता था। 

    पुलिस ने खोजबीन शुरू की, जहां उन्हें पता चला कि, ‘बाबू ने वैवाहिक साइटों पर कमजोर तलाकशुदा लोगों को निशाना बनाया। उसने खुद को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में पेश किया और लड़कियों को बताया कि वह एक बहुराष्ट्रीय फर्म में काम करता है। उसने योजना बनाई कि वह महिलाओं से शादी करेगा और कुछ ही दिनों में नकदी और सोने के साथ फरार हो जाएगा।” 

    पुलिस के अनुसार, “कुछ मुलाकातों के बाद आखिरकार उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, शादी के तुरंत बाद वह 20 लाख रुपये और सोने के जेवर लेकर गायब हो गया। इसी तरह की एक और शिकायत में भी एक पीड़िता ने ऐसी ही कहानी बताई थी। वहीं अब पूरे मामले में छानबीन करने के बाद में पुलिस हरकत में आई और आरोपी को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे हैदराबाद (Hyderabad) लाया गया। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।