सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कई वीडियो वायरल (Animals Viral Video) होते हैं। जिसमें कई तरह के अजीब चीज़े भी देखने मिलती है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना भी मुश्किल होता है। कुछ इसी तरह के वीडियो इन दिनों ट्रेंड (trending Video) कर रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और आपका दिल भी खुश हो जाएगा।
इस वीडियो में एक आदमी अपने हाथ में एक छोटा कछुआ (Turtle) लिए नज़र आ रहा है। वहीं आसपास काफी भीड़ भी है। यह वीडियो देखकर पता चलता है कि वहां कोई उद्घाटन समारोह (Inauguration Ceremony) चल रहा है। इस उद्घाटन में मुख्य अतिथि वह कछुआ होता है, जो शानदार तरीके से फीता कट करते नज़र आता है।
I never want to see a giant pair of scissors at an opening ever again.. pic.twitter.com/fyHgLmawRz
— Buitengebieden (@buitengebieden) June 15, 2022
दरअसल, एक बंधी रस्सी के एक तरफ एक आदमी कछुआ लेकर खड़ा है। फिर वह शख्स अपने हाथ में लिए कछुए को रस्सी के पास लाता है और कैंची की बजाय कछुए से रस्सी को कटवाता है। कछुए को जैसे ही वो रस्सी के पास लाता है कछुआ रस्सी अपने दांतों से काट देता है। इस तरह उद्घाटन संपन्न हो जाता है और वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं।
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वीडियो को @buitengebieden ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा, ‘I never want to see a giant pair of scissors at an opening ever again…” जिसका मतलब है कि मैं अब किसी भी उद्घाटन में बड़ी-बड़ी कैचियां नहीं देखना चाहूंगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही लोग कई तरह के मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।