marriage
File Photo

Loading

नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया (Social Media) और डेटिंग एप्स (Dating Appsके जरिए लोग अपने लिए पार्टनर को बेहद आसानी से ढूंढ लेते हैं। मगर इससे जुड़े कई किस्से आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिसे जानकर हम सिर्फ सोचते ही रह जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। जिसमें एक शख्स ने महिला से सिर्फ उसकी गायों के लिए शादी कर ली।

यह जानकर आपको बेहद हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है और उससे भी ज्यादा हैरानी तो आपको तब होगी जब आपको इसके पीछे की वजह पता चलेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। दरअसल, यह घटना चीन के एक प्रांत की है। जहां पर एक कपल की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 

मुलाकात की कुछ दिन बाद उन्होंने शादी कर ली। दरअसल, इस लड़की के पास दो काफी महंगी-महंगी गाय थी। इसके अलावा कुछ खेतों की मालकिन भी थी। युवक ये सारी बातें जानता था इसलिए उसने महिला से शादी की। शादी के बाद उसने महिला के गायों को बेच दिया और फिर उसके घर से कीमती सामान चुराकर फरार हो गया। 

इसके बाद महिला ने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवाई तो यह बात भी सामने आई कि यह शख्स महिला को काफी ब्लैकमेल करता था और उससे मोटी रकम एठता था। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर यह घटना खूब सुर्खियां बटोर रहा है।