Pic : Arvind Singh
Pic : Arvind Singh

    Loading

    नई दिल्ली : देश में लोगों के अंदर क्रिएटिविटी की कमी नहीं है। जो सोशल मीडिया के माध्यम से आए दिन देखने को मिलती रहती है। कुछ वीडियोज तो ऐसे सामने आते हैं। जिन्हें देखकर तो बेहद हैरानी होती है फिर वह चाहे कपल्स को चलती बाइक पर किस करना हो या फिर 1 रिक्शा में 40 लोगों का बैठना हो। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मगर आज का वायरल वीडियो देखकर आप यही बोलेंगे कि वाह क्या क्रिएटिविटी है तो चलिए हम आपको बताते हैं इस वीडियो के बारे में।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर लकड़ी की पल्ली लगाए हुए हैं। हैरानी की बात तो यह है की उस पल्ली पर उसने कई महिलाओं और बच्चों को बिठाया है। देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे वो अपने पूरे बीवी-बच्चों समेत पूरे खानदान को बैठाकर चल दिया है। 

    बता दें कि केवल ये दिखने में ही कमाल था बल्कि शख्स के इस जुगाड़ में उसकी मजबूती भी जबरदस्त थी। तभी तो बेखौफ होकर वो पूरा परिवार उस पर बैठाकर चल रहा था और कोई गिरा भी नहीं। मगर आप सोचिए की अगर कोई हादसा हो जाता तो वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना नुकसान हो सकता था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arvind Singh Lodhi Thakur (@a.s.arvind_)

    गौरतलब है कि इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं ही दे रहे हैं। जहां कुछ लोग शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस हरकत पर उस शख्स को खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।