अजीब! ये जीव आधा नर और आधा मादा है, इसे देखने के लिए म्यूज़ियम में लगती है हजारों की भीड़!

photo credit- Lauren Garfield/Facebook

    Loading

    नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कुक ऐसी ख़बरें वायरल हो जाती है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाते है। आमतौर पर माना जाता है कि, इंसानों की तरह जीवों में भी नर और मादा जीव होते हैं। लेकिन, ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे। ब्रिटेन में एक ऐसा जीव पाया गया है, जो आधा नर और आधा मादा है। जी हाँ, यह सच है। इस जीव का एक जेंडर नहीं है। दुनिया में ये अपनी तरह का पहला कीड़ा है। अब इस जीव पर रिसर्च की जा रही है। 

    खबरों के मुताबिक, इस आधे नर और आधे मादा वाले जीव को पहली बार लॉरेन गारफील्ड नाम की महिला ने अपने घर में देखा था। इसके बाद महिला ने इस जीव को ब्रिटेन के नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम (National History Museum) को सौंप दिया था।

    नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम (National History Museum) के लोगों ने जब इस जीव की जांच की तो यह सामने आया कि इस जीव का कोई जेंडर नहीं है। म्यूजियम के लोगों ने इस जीव का   नाम चार्ली रखा है। म्यूज़ियम के लोगों ने इसे गायनेंड्रमॉर्फ (Gynandromorph) का एक उदाहरण माना है। बता दें कि, इस अजीब जीव के शरीर का रंग चमकीला हरा है, जो इसके मादा होने की निशानी है, लेकिन इसके पंख भूरे रंग के हैं, जो इसके नर होने का संकेत देते हैं। 

    डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि, इस जीव के आधे नर और आधे मादा होने के पीछे की वजह तब ही पता चल पाएगी, जब इसे मारा जाएगा। क्योंकि यदि इस जीव की अपने आप मौत होती है तो, उसका रंग उड़ जाएगा।वैज्ञानिक इस जीव पर आगे भी रिसर्च करना चाहते थे, लेकिन इस जीव का बायोलॉजिकल सिस्टम समझने के लिए इसका मरना ज़रूरी है। 

    कीट विशेषज्ञ ब्रॉक लॉरेन के मुताबिक,ऐसा तब होता है, जब नर कीट के जननांग पूरी तरह विकसित नहीं होते। वहीं, वे बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं होते। इस कीट की प्रजाति Diapherodes gigantea बताई जा रही है, जो हल्के और चमकीले हरे रंग का होता है।

    इस जीव के बारे में कीट विशेषज्ञ ब्रॉक लॉरेन का कहना है कि, वह इस अजीब तरह के जीव की खोज से काफी खुश हैं और इसे म्यूज़ियम में ही रखा जाएगा। इस प्रजाति के जीव खासतौर पर कैरेबियन आइलैंड पाए जाते है। यह कीड़े पौधों की पत्तियां खाकर ही अपना पेट भरते हैं।