इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक बकरी का बच्चा एक गहरे गड्ढे में गिर जाता है।
नई दिल्ली, बदलते समय के साथ लोगों में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहे है। लोगों अपने अलावा किसी और के बारे में सोचना ही बंद कर दिया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको लगेगा कि, दुनिया में अभी भी इंसानियत पूरी तरफ ख़त्म नहीं हुई है। इस वायरल वीडियो में एक शख्स (Human) ने बकरी के बच्चे (Goat Child) की जान बचाने के लिए खुद की जान दांव पर लगा दी।
हाल ही में आईपीएस (IPS) अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक बकरी का बच्चा एक गहरे गड्ढे में गिर जाता है। इसके बाद कई लोग वहां इकट्ठा हो जाते हैं। गड्ढे की चौड़ाई इतनी कम है कि बकरी के बच्चे को हाथ डालकर ऊपर खींचना संभव ही नहीं है। वहीं, गड्ढे में ऊपर से कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा है। यह सब देखते हुए एक शख्स ने बकरी के बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी।
Rescue Operation 👌👌💐💐💐
Animal Love. pic.twitter.com/TE0lE2ToFv
— Rupin Sharma (@rupin1992) January 21, 2022
वीडियो में देख सकते है कि, इस शख्स ने अपनी जान की परवाह किये बगैर मुंह के बल उस गड्ढे में घुस जाता है और देखते ही देखते शख्स पूरा गड्ढे में घुस जाता है। गड्ढे के पास खड़े हुए अन्य लोग उसके पैर पकड़ लेते हैं। इसके बाद जैसे ही बकरी का बच्चा शख्स के हाथ में आता है, लोग उस शख्स को बाहर खींच लेते हैं। इस तरह शख्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बेजुबान बकरी के बच्चे की जान बचाई।
आईपीएस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘बचाव अभियान, जानवरों से प्यार।’ अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस शख्स की तारीफ कर रहे है।