Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    बंदर को तो आप सभी जानते है कि वह कितना नकलची और शरारती होता है। हमेशा मस्ती करते लोगों की नकल करते हुए दिख जाता है। सोशल मीडिया पर बंदर के कई मजेदार मस्ती करते हुए, ऊटपटांग हरकत करते हुए कई वीडियो देखें होंगे। लेकिन इन दिनों बंदर का एक हटकट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर की समझदारी देखकर आप हैरान हो जाएंगे। बंदर की यह क्यूट हरकतों  देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे। वीडियो में बंदर इंसान की तरह हरकत कर रहा है।

    वीडियो को देखकर आपका दिन बन जायेगा। आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर naturewildes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स कुर्सी पर बैठकर अपना मोबाइल चला रहा है। उसके पास में एक बंदर भी बड़े अलग ही अंदाज में बैठा हुआ है।

     देखें वीडियो 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by طبیعت و سرگرمی nature (@naturewildes)

    बंदर बार-बार मोबाइल चला रहे शख्स को इसलिए छूता है, ताकि वो अपनी बात कह सके। फिर फोन चला रहा शख्स बंदर के पास अपना कान ले जाता है। बंदर इस शख्स के कान में कुछ कहता है। जिसके थोड़ी देर बाद ये शख्स भी बंदर के कान में कुछ फुसफुसाता है और फिर शख्स बंदर के कान में कुछ कहता है। थोड़ी देर बीत जाने पर कुर्सी पर बैठा शख्स अपना मोबाइल बंदर को थमा देता है।

     बंदर भी झट से मोबाइल लेकर उसे चलाने लगता है. वहीं पास में बैठा शख्स गौर से बंदर को देखता रहता है। बंदर की ऐसी हरकत देखकर आपको हैरान जरूर होगी। लेकिन यकीन वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। वीडियो को 24 घंटे के अंदर ही 74 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। वीडियो को यूजर्स जमकर एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं।