वो कहते हैं ना दुनियां में ‘मां’ से बड़ा कोई शब्द नहीं होता ‘मां तो बस मां होती है’। कोई भी मां हो वो बच्चे के लिए दुनिया से लड़ने के लिए तैयार रहती है चाहे उसे अपनी जान जोखिम में ही क्यों ना डालना पड़ जाए वो पीछे नहीं हटती। केवल इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवर (Mother Elephant) भी अपने बच्चों के लिए खुद को कुर्बान होने से नहीं डरते। सोशल मीडिया (Social Media)पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Elephant Viral Video) हो रहा है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।
बच्चे को सूंड में लटकाए घूमती रही मां
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हथिनी अपने नन्हे बच्चे को सूंड से थामकर लेकर जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह उनका शोक जताने का तरीका है।
A mother elephant carrying her dead calf!
It’s a common behavior in elephants to carry their dead calves until they completely decay as way of mourning. Baboons are also known to carry dead young ones on their journeys.
via: Fay Amon pic.twitter.com/4jC8xUvHb7
— Science & Nature (@ScienceIsNew) September 14, 2021
बता दें कि @ScienceIsNew ने अपने इंस्टा पेज पर इसे शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन लिखा है कि एक हथिनी मां अपने मृत बच्चे को लेकर जाती हुई। हाथियों में अपने बच्चों की लाश को ऐसे ले जाना एक सामान्य व्यवहार का हिस्सा है। वो इसके माध्यम से अपना शोक जताते हैं। बबून बंदर भी अपने बच्चों की लाश को ऐसे ही अपने साथ रखते हैं।