बेटी के बॉयफ्रेंड को दिल दे बैठी मां, दोनों की करतूत से लड़की हुई हैरान, जानें पूरी कहानी

    Loading

    ऐसा अक्सर सुना या देखा जाता है कि युवक गर्लफ्रेंड (Girlfriend) होने के बावजूद बाहरी अफेयर (Affair) करता है। जिससे उनके निजी जीवन (Personal Life) में बहुत सी परेशानियां आ जाती है। साथ ही यह उनके कलह की भी वजह बन जाती है। ऐसी ही एक बहुत अजीबोगरीब (Weird News) घटना सामने आई है। जहां एक लड़की ने खुलासा करते हुए बताया है कि उसकी मां उस लड़के से शादी करने जा रही है जो उसका बॉयफ्रेंड (Mother’s affair with daughter’s boyfriend) हुआ करता था। यह बात हर किसी को हैरान करने वाली है। 

    बेटी के बॉयफ्रेंड से हुआ मां को प्यार 

    दरअसल, इस मामले की पूरी कहानी को लड़की ने सोशल मीडिया स्पेस पर लोगों के साथ शेयर किया है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का नाम मैरिसा है, उसका क्लासमेट उसका बॉयफ्रेंड था। वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन फिर किसी वजह से कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन, लड़की को अचानक पता चलता है कि उसकी मां का अफेयर उसी लड़के के साथ है, जो कभी उसका बॉयफ्रेंड हुआ करता था। इस बात से लड़की काफी हैरान भी थी। 

    शादी का लिया फैसला  

    लड़की ने बताया कि, उसे पता था कि उसकी मां और वह लड़का एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं, लेकिन उसे ये नहीं पता था कि वह दोनों किस हद तक एक दूसरे के करीब आ चुके हैं। लड़की अपनी मां को  रोका भी करती थी, लेकिन उसकी मां उसकी एक भी नहीं सुनती थी। एक दिन अचानक लड़की की मां ने लड़के से शादी करने का ऐलान कर दिया। जिसे सुनकर लड़की सोच भी नहीं पाई कि आखिरकार उसकी मां इतना बड़ा निर्णय कैसे ले सकती है।  

    मां से दूर हो गई बेटी 

    रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की मां और उसका बॉयफ्रेंड रह चूका शख्स जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि रिपोर्ट में लड़की के पिता के बारे में कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। इस घटना के होने के बाद से ही लड़की अब अपनी मां से दूर रहती है। लड़की की इस कहानी को सुनकर हर कोई हैरान है और सोच में पड़ गया है कि ऐसा कैसे कोई मां कर सकती है।