Screengrab from Posted Video
Screengrab from Posted Video

    Loading

    मुंबई: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के दिल छू लेने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी इस वीडियो में मग्न हो जाएंगे। यह वीडियो मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के एक कांस्टेबल का है। जो, बांसुरी बजाते (Mumbai Police Constable Flute Video) नज़र आ रहे हैं। 

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांस्टेबल बीच सड़क पर बैठकर 1997 की फिल्म बॉर्डर से ‘संदेशे आते हैं’ (Sandese Aate Hai) गाने को बांसुरी के धुन के साथ बजा रहा है। साथ ही एक ट्रैफिक पुलिस वाला उसके बगल में खड़ा होकर उसे देख रहा होता है। इतना ही नहीं, सड़क पर एक फोन और ब्लूटूथ स्पीकर भी रखा गया है। 

    इस वायरल वीडियो को वडाला माटुंगा सायन फोरम (Wadala Matunga Sion Forum) ने ट्वीट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा, ‘रैक मार्ग वडाला वेस्ट में रविवार स्ट्रीट पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला।’ बता दें कि वीडियो मुंबई के वडाला में रफी अहमद किदवई मार्ग पर रिकॉर्ड किया गया था। जिसके बाद अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया है। लोगों ने इस कांस्टेबल के म्यूजिकल परफॉर्मेंस को बेहद पसंद किया है। 

    इंटरनेट पर वायरल इस मधुर धुन वाले वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वहीं कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह देखकर बहुत अच्छा लगा, वे सभी इतनी तनावपूर्ण जिंदगी जी रहे हैं, बस हमें सुरक्षित रखने के लिए। वास्तव में उन्हें भी एक समय के बाद ब्रेक चाहिए होता है।’ एक अन्य ने यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘शानदार… वर्दी में इन ठोस, सख्त और मेहनती लोगों को ऐसा करते देखना अच्छा लगता है।’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी लाइक भी मिल रहे हैं।