(Image-Twitter)
(Image-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: विश्व में कई ऐसे खूबसूरत जगहें है जहां जाने की हम चाह रखते है, ठीक वैसे ही कुछ जगह ऐसे रहस्यमयी (Mysterious Island) और भूतिया है जहां हम जाना तो छोड़ो उसके बारे में सुनकर है घबरा जाते है। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही एक रहस्यमयी आइलैंड के बारे में बताने जा रहे है, जहां कोई जाने के हिम्मत नहीं करता। दरअसल ये भूतियां आइलैंड इटली में है जिसका नाम पोवेग्लिया द्वीप (Poveglia Island)। इस द्वीप से जुड़ी कहानियां आपको हिला कर रख देगी, आइए जानते है इस भूतिया आइलैंड (Italy’s Ghost Island) के बारे में जहां जाने से आज भी लोग कतराते है। 

    भूतिया आईलैंड

    आपको बता दें कि आज हम जिसके बारे में आपको बता रहे है उसे दुनिया का सबसे ज्यादा डरावना आइलैंड भी कहा जाता है। इस बात का आप अंदाजा इससे ही लगा सकते है कि इस जगह को 54 साल से पूरी तरह बंद रखा गया है और यहां पर्यटकों का आना-जाना निषेध है।  इस जगह से जुड़ी ऐसी-ऐसी कहानियां मशहूर हैं, जिन पर अगर यकीन किया जाए तो कभी भी इस आइलैंड की ओर देखने की हिम्मत नहीं जुटा सकते।

    पहले आइलैंड में था मेंटल अस्पताल

    मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस जगह पर 20वीं सदी के बीच तक एक मानसिक रोगों का अस्पताल चला करता था। बता दें कि साल 1930 के आस-पास इस अस्पताल के होने की बात कही जाती है। फिर बताते हैं कि अस्पताल के डायरेक्टर ने एक ऊंचे टावर से कूदकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद उस आत्महत्या से जुड़ी तमाम कहानियां सामने आने लगीं, जिससे इस जगह को लेकर लोगों में खौफ बन गया।

    आइलैंड को लेकर अपवाह..

    इस आइलैंड को लेकर अफवाह ये भी है कि अस्पताल में मौजूद मरीजों पर तरह-तरह के प्रयोग किए जाते थे। आज भी वो यहां की वीरान इमारतों में डॉक्टर्स के टूल्स और बेड टूटे पड़े हैं। कुछ दिनों तक यहां नर्सिंग होम भी चलाया गया लेकिन 1968 से इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस जगह को देख आप भी डर जाएंगे। इस रहस्यमयी आइलैंड को लेकर कई तरह बातें आज भी होती है।  

    यहां एक साथ मरे थे 1,60,000 लोग

    इटली का यह पोवेग्लिया आइलैंड वेनि और लिडो शहर के बीच में है। इसे लेकर यहा माना जाता है कि 14वीं सदी में यहां प्लेग की बीमारी फैली और करीब 1 लाख 60 हज़ार लोगों की जान चली गई। इस जगह पर ब्लैक डेथ के सस्पेक्टेड लोगों को क्वारंटीन किया जाता था। आप जानकर हैरान होंगे कि पिछले 54 साल से यहां कोई नहीं गया और आईलैंड पर मौजूद बिल्डिंग्स भी खराब हो गईं। साल 2015 में इसे फिर से डेवलेप करने की कोशिश की गई थी लेकिन ये हो नहीं पाया। तब से यहां सिर्फ यूट्यूबर्स कभी-कभी पहुंचते हैं और आइलैंड के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। आज भी इस आइलैंड को लेकर लोगों में खौफ बना हुआ है।