25 पैसे के सिक्के पर नारायण राणे की फोटो, लिखा- “अध्यक्ष महोदय इसे फाइनल करो”,  शिकायत दर्ज

    Loading

    मुंबई/ नई दिल्ली:  इस समय देश भर के राजनीतिक नेताओं द्वारा भारतीय करेंसी नोटों पर किसकी फोटो होनी चाहिए? इसे लेकर अलग अलग बयान दिए जा रहे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नोटों पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी और गणपति की तस्वीरें लगाए जाने की मांग की थी। इसके बाद कई नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इस बीच, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भी कुछ नेटिज़न्स ने ट्रोल किया है। इसमें नारायण राणे की तस्वीर को 25 पैसे के सिक्के पर संपादित किया जाए और संबंधित सिक्के को अंतिम रूप दिया जाने की मांग की है। 

    ‘टीवी 9 मराठी’ कि खबर के अनुसार, कुछ नेटिज़न्स ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को ट्रोल कर रहे है। उन्होंने राणे की तस्वीर को 25 पैसे के सिक्के पर संपादित की है और संबंधित सिक्के को अंतिम रूप देने की मांग की है। साथ ही लिखा-  “अध्यक्ष महोदय, इसे फाइनल करो।” इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी आक्रामक हो गए हैं। इस संबंध में भाजपा के युवा मोर्चा ने कुडाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस बारे में खबर  दी है। हालांकि, अभीतक इस तस्वीर को किसने एडिट किया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।  

    उल्लेखनीय है कि, केजरीवाल के बयान के बाद विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं ने नोटों पर छापने के लिए कई महापुरुषों के नाम सुझाव दिया है। कई नेताओं ने देवी-देवताओं के नामों का सुझाव दिया तो कई ने मौजूदा राजनीतिक नेताओं के नाम भी सुझाए है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, स्वतंत्रवीर सावरकर, बालासाहेब ठाकरे, नरेंद्र मोदी जैसे विभिन्न नेताओं के नामों का उल्लेख किया गया है। इस घटना के बाद से संबंधित राजनीतिक नेताओं को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।