File Photo
File Photo

Loading

मुंबई : हर किसी को कभी न कभी प्यार (Love) जरूर होता है। जब लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो उनकी जिंदगी काफी खुशहाल होती है। मगर कभी-कभी रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है। ऐसे में लोगों के लिए पार्टनर के साथ ब्रेकअप (Break-up) वाला दौर काफी असहनीय और अविश्वसनीय होता है। कई बार तो ये इतना खतरनाक हो जाता है कि लोग डिप्रेसन का शिकार हो जाते हैं। 

ऐसे में लोगों को ब्रेकअप की पीड़ा से निजाद दिलाने के लिए न्यूजीलैंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत सरकार ने ‘लव बेटर अभियान’ की शुरुआत की है। जो एक असामान्य नए अभियान में अपने किशोरों को ब्रेकअप से उबरने में मदद कर रही है। यह अभियान, लव बेटर (Love Better Campaign) विशेष रूप से जेनरेशन Z पर लक्षित है ताकि उन्हें ब्रेकअप और टूटे रिश्तों से बेहतर तरीके से आगे बढ़ने में सहायता मिल सके। 

यह उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां वे पेशेवरों से अपने खराब ब्रेकअप के बारे में और वीडियो, लेख और यहां तक की पॉडकास्ट के माध्यम से बात कर सकते हैं। साथ ही लव बेटर अभियान के तहत युवाओं पर खासा ध्यान दिया जाएगा फिर चाहे वो महिला हो या पुरुष। 

इसमें ब्रेकअप होने के बाद क्या करना चाहिए और मेंटल हेल्थ जैसी समस्याओं से कैसे निपटा जाए? इस तरह के मुद्दों पर सही तरीके का इस्तेमाल करना बताए जाएगा। ये अभियान लोगों के इमोशन को हैंडल करने और ऐसे चीजों को अपने करीबियों से साझा करने की सलाह देता है।