NewZee Land Police Viral Video
Pic : @arunbothra

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ दिन पहले भारत का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ था। जिसमें एक पुलिसकर्मी अपनी पत्नी के साथ ‘मेरा बलमा थानेदार’ सांग पर डांस किया था। जो लोगों को खूब पसंद भी आया था। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त फिर से सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन इस समय वायरल हो रहा यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि न्यूज़ीलैंड का है।

    जिसमें भारतीय गाने पर न्यूज़ीलैंड की पुलिस ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो को Arun Bothra ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि  न्यूज़ीलैंड के कुछ पुलिसकर्मी भारतीय महिलाओं के साथ भारतीय गाने पर डांस कर रहे हैं। 

    गाने के बीट के हिसाब से जैसे-जैसे महिलाएं ठुमके लगा रही हैं। उसी तरह पुलिसकर्मी भी डांस का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह डांस का कार्यक्रम पान की दुकान खोलने पर हो रहा था। इसी दौरान न्यूजीलैंड के वर्दीधारी पुलिसकर्मी भारतीय महिलाओं के स्ट्रीट डांस में शामिल हुए।

    गौरतलब है कि वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को शेयर करते हुए अरुण बोथरा ने लिखा कि न्यूजीलैंड में वर्दीधारी पुलिसकर्मी पान की दुकान खोलने पर भारतीय महिलाओं के स्ट्रीट डांस में शामिल होते हुए। अगर हमारे देश में ऐसा होता तो। इस वीडियो का लुफ्त इस वक्त यूजर्स उठा रहे हैं।