MARRIAGE
File Photo

    गोपालगंज. एक बड़ी खबर के अनुसार गोपालगंज (Gopal Ganj) जिले में लव मैरिज करने वाले एक जोड़े ने सुहागरात की रात को ही खुदखुशी (Suicide) करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि सात फेरे लेने के बाद इस जोड़े ने जहर खा लिया। बाद में दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें फिर गोरखपुर रेफर किया गया है। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र की घटित बताई जा रही है।

    इस घटना पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि, जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 साल की शांति देवी ने गोपालगंज के मीरगंज शहर के 30 साल के मुकेश कुमार सिंह से बीते शनिवार को थावे मंदिर में ब्याह रचाया था। इस शादी के बाद बीते रविवार को घर पर ही एक प्रीतिभोज आयोजन किया गया था। 

    अपने सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को खाना खिलाने के बाद नवीन पति-पत्नी सोने के लिए चले गए। इसके बाद इस नए विवाहित जोड़े ने जहर खा लिया। बाद में इस प्रेमी जोड़े को सदर अस्पताल लेकर आए।  अगर परिजनों की मानें तो दोनों ने जहर मिला चिकन खाया था। हालांकि उनके जहर खाने की वजह क्या है इसका अभी तक किसी को  पता नहीं चला है।

    यह भी बताया जा रहा है कि दोनों अपनी कमरे में बेहोशी की हालत में देखे गए थे। जिसके बाद उपस्तिथ परिजन उन्हें तुरंत  अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने ही इन दोनों का इलाज किया। फिलहाल पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि फ़िलहाल विवेचना चल रही है। प्रेमी जोड़े की बेहोशी के चलते उनसे खबर लिखे जाने तक पूछताछ नहीं हो पाई थी।