उस्तरा नहीं बल्कि हथौड़े से ये शख्स करता है लोगों को टकला, यकीन न हो तो देखो VIDEO

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें देखकर काफी हैरानी भी होती है। तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर काफी हंसी (Funny Video) भी आती है। आज के समय में लोग फनी वीडियो की तलाश में भी रहते हैं, ताकि उसे देखकर लोग अपनी ज़िंदगी में थोड़ी सी मुस्कान ला सके। कुछ इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स दूसरे व्यक्ति के बाल हथौड़ी (Hammer) से काटते हुए नज़र आ रहा है। 

    इंटरनेट पर इस चंद सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स दूसरे व्यक्ति को गंजा का कर रहा है। मगर उसने जिन चीजों का इस्तेमाल किया, उसे देखकर लोग हैरान भी है और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स खुले स्थान पर आराम से बैठा है और दूसरा शख्स हथौड़ी और धारदार कैंची की मदद से उसे गंजा कर रहा है। थोड़ी ही देर में उसके सिर के सारे बाल जड़ से साफ हो जाते हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में अन्य लोगों की बुरी तरह हंसी रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को hepgul5 नाम के पेज ने शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो आज के समय काफी ट्रेंड भी कर रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर कई तरह के मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।