वृद्धाश्रम: महिला ने बुजुर्गों के सामने उतारे कपड़े, फिर किया कुछ ऐसा…

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना सोशल मिडिया पर कई तरह की वीडियो आते है। इनमें से कुछ वीडियो बेहद अजीबोगरीब होते है। जिसे देखकर हम हैरान रह जाते है। बता दें कि इन दिनों एक हैरान कर देने वाली खबर सुर्ख़ियों में बनी है। दरअसल ये हैरान कर देने वाली खबर अमेरिका से सामने आयी है। यहां एक महिला अचानक ही बुजुर्गों के लिए बने नर्सिंग होम और वृद्धाश्रम (Woman Entered in Old Age Home) के अंदर घुस गई। इसके बाद जो हुआ वह बहुत हैरान कर देने वाला था। जानते है पूरी खबर क्या है…. 

    महिला ने उतारे कपड़े 

    वृद्धाश्रम में महिला जाते ही उसने अपने सारे कपड़े उतार दिए और उनके साथ लैप डांस करने लगी। दरअसल ये घटना फ्लोरिडा (Florida Woman Enters Old Age Home) के सिट्रस काउंटी की है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक नर्सिंग होम है जहां कई वृद्ध लोग भी रहते हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक हीदर क्रूज (Heather Cruz) नाम की एक 35 वर्षीय महिला नर्सिंग होम में अकेले ही घुस आई और इतना ही नहीं बल्कि उसने दो-तीन बुजुर्ग पुरुषों के सामने ही उसने अपने सारे कपड़े (Woman Strip Naked infront of Elderly Men) उतार दिए। 

    वृद्ध पुरुषों के साथ किया ऐसा 

    इस दौरान इस हैरान करने वाले दृश्य को देखकर नर्सिंग होम के लोग सहम गए मगर अड़ियल महिला यहीं नहीं रुकी। उसने 65 साल से ज्यादा उम्र के कुछ पुरुषों के पास जाकर लैप डांस भी किया। नर्सिंग होम के मालिक के अनुसार उसने उनसे भी बदतमीजी की और उन्हें उनकी मर्जी के बिना ही गले भी लगाने लगी। कई लोगों ने महिला को घर से बाहर निकालने की भी कोशिश की मगर उसने उनसे भद्दी-भद्दी बातें करनी शुरू कर दी। 

    पुलिसवालों से की बदतमीजी

    ये सब देखकर वहा मौजूद  घर के मालिक ने तुरंत ही पुलिस को फोन कर इस घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार जैसे ही वो वहां पहुंचे, उन्होंने देखा कि महिला बिना कपड़ों के घर में टहल रही है। उन्होंने जब उसे बाहर चलने के लिए कहा तो उसने पुलिस वालों से भी बदतमीजी की। यहां तक कि जब पुलिस वालों ने उसे कपड़े पहनाकर गाड़ी में डालने की कोशिश की तो उसने उन्हीं पर लात चला दी। 

    महिला की अजीबोगरीब हरकतें

    इसके बाद महिला पर बुजुर्गों के साथ अश्लीलता, बिना इजाजत प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुसना, हिंसा करना और पुलिस के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला को सिट्रस काउंटी डिटेंशन फैसिलिटी में भेज दिया गया है। अब उन्हें बेल पर छूटने के लिए 36 लाख से ज्यादा रुपये चुकाने होंगे। महिला की ऐसी हरकतें देखकर वृद्धाश्रम के सभी लोग बहुत हीरा थे।