(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने जो किया है वो किसी चमत्कार से कम नहीं है। आम तोर पर होने वाले ऑपरेशन में ही जान की बाजी लगी रहती है। डॉक्टर या मरीज के घर वाले भी इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि ऑपरेशन के बाद इंसान बचेगा या नहीं वही हरियाणा में इन डॉक्टरों ने एक ऐसे सर्जरी को अंजाम दिया है जो वाकई में बहुत ही अलग है जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।   

    दरअसल एक युवक के पेट में 40 फीट लंबे दो लोहे के सरिये (Iron Bars) घूंसे थे। डॉक्टर ने करीब 5 घंटे तक इस शख्स का ऑपरेशन किया है। आपको बता दें कि सर्जरी करके यह लोहे के सरिये निकाल दिए है। दरअसल बीते शुक्रवार रात को 9 बजे से लेकर 2 बजे तक ऑपरेशन चला है। 18 साल के युवक के पेट में दो बड़े लोहे के सरिये का कार्डियों सर्जरी विभाग में ओप्रशन किया गया है। बता दें कि यह ओपरेशन सफल रहा है। 

    आपको बता दें कि  इस युवक की जान बच गई है। और अब हालत खतरे से बाहर है। इस सफल ऑपरेशन के बाद मरीज के पिता ने डॉक्टरों का बहुत शुक्रिया अदा किया है। दरअसल शुक्रवार शाम 6 बजे युवक करन अपने घर से बाइक पर सवार हो कर तेल लेने जा रहा था तभी लोहे के सरियों से लदी एक रेहड़ी से उसकी टक्कर हो गई।

    इस टक्कर के बाद दो सरिये उसकी छाती से सीधे आरपार निकल गए। ऐसे में गांव वालों ने इस लंबे सरिये को कटवां दिया और करण को पीजीआई में भर्ती करवा दिया। अब करण का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो चुका है और अब कुछ दिन करण डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा।