Photo Credit- Instagram/siyaltunes
Photo Credit- Instagram/siyaltunes

    Loading

    दिल्ली: लगभग हर इंसान को गाना (Song) सुनना पसंद होता है। कुछ लोग इसे मन की शांति के लिए सुनते हैं तो कुछ लोगों का सुनने के बाद मूड अच्छा हो जाता है। वैसे संगीत अपने आप में लोगों को जोड़ने का काम करती है। यही कारण है कि बॉलीवुड के गानों के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। यहां तक कि भारत को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानने वाला पाकिस्तान (Pakistan) इससे अछुता नहीं है। सोशल मीडिया का दौर है तो लोग अपनी हुनर का लोहा मनवाने के लिए इसका जमकर प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

    दरअसल, वीडियो में पाकिस्तान का एक शख्स खुबसूरत पहाड़ियों के बीच बैठकर एक इंस्ट्रूमेंट बजा रहा है। शख्स 2006 की आमिर खान और काजल की फिल्म ‘फना’ (Fanaa) से ‘मेरे हाथ में’ (Mere Hath Mein) की धुन बजा रहा है। पाकिस्तानी शख्स के इस धुन को सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। धुन के साथ खुबसूरत वादियों ने भी मनमोह लिया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Siyal Khan (@siyaltunes)

    इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो को संगीतकार सियाल खान ने ‘सियालट्यून्स’ पर अपलोड किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 24 हजार से ज्यादा व्यूज अब-तक मिल चुके हैं। वहीं अगर बात लाइक की करें तो वीडियो को अब-तक 4 हजार 900 से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।