नई दिल्ली: पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं, भारत कल 75वां स्वाधीनता दिवस (75th Independence Day) मनाएगा। सभी भारतीय नागरिक स्वतंत्रता के इस पर्व के लिए तैयारी में लगे हुए है। इस बीच, जाने-माने पाकिस्तानी कलाकार और ‘रबाब’ वादक सियाल खान (Siyal Khan) ने रविवार को भारतीय लोगों को एक ‘उपहार’ दिया है। सियाल खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया है और इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि, यह भारत के लोगों के लिए ‘एक उपहार’ है।
उल्लेखनीय है कि, भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सियाल खान ने एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में वह रबाब पर बहुत ही खूबसूरती से भारत के राष्ट्रगान को बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को उन्होंने सुंदर कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, “यहाँ सीमा पार मेरे दर्शकों के लिए एक उपहार है।” उन्होंने अपने ट्वीट में भारतीय और पाकिस्तानी ध्वज इमोजी भी जोड़े।
Mere hath mai tera hath ho. 🎶 pic.twitter.com/yFlUCpN32h
— Siyal Khan (@siyaltunes) June 13, 2022
वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सियाल खान का यह वीडियो वायरल होने के बाद सैकड़ों भारतीय उपयोगकर्ता उनके इस ‘गिफ्ट’ से अचंबित रह गए।
उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने सियाल के इस प्रयास सराहना की है। वहीं, अन्य पाकिस्तानी यूजर्स ने भी 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय यूजर्स को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच बेहतर और सौहार्दपूर्ण राजनयिक संबंधों की कामना की है।