Image-Youtube
Image-Youtube

    Loading

    नई दिल्ली: जैसा की हम सब जानते इन दिनों हमारे देश में शादी का माहौल है। हर तरफ शादियां हो रही है ऐसे में ढेर साडी मौज मस्ती कर खुशियां मनाई जाती है, शादी से जुड़ें कुछ रस्में भी होती है जो बेहद मजेदार होती है, हाल ही में इससे ही जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो काफी मेजदार है। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नई दुल्हन घूंघट लिए ऐसा डांस करती है कि देखने वाले बस देखते ही रह जाते है। 

    दुल्हन का मजेदार डांस 

    जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ तबसे यह बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नई नवेली दुल्हन किसी रस्म के लिए सबके सामने आंगन में आती है। इस दौरान उसे देखने के लिए आंगन में कई महिलाएं और बच्चे बैठे हुए हैं। जैसे ही एक महिला गाना शुरू करती है दुल्हन भी डांस करने लगती हैं। डांस के दौरान दुल्हन ऐसे-ऐसे स्टेप्स करती हैं कि सबके होश उड़ जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि दुल्हन इस दौरान कलाबाजियां भी दिखाती है। जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

     

    दुल्हन को डंडे से पड़ी मार

    इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक रस्म के तहत एक महिला डंडा लेकर आती है और दुल्हन को धीरे धीरे पीटने लगती है। मजे की बात यह है कि बाद में दुल्हन वहां से भाग जाती है। नई दुल्हन के इस डांस वीडियो को जिसने भी देखा हैरान रह गया। वीडियो की लोकप्रियता इसके व्यूज से लगाया जा सकता है।  अब तक एक करोड़ 39 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वही आपको बता दें कि वीडियो को SK Video HD नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे देख लोग बहुत हंस रहे है।