अजीबोगरीब: लड़की की खूबसूरती की सारी हदें पार, मौत के बाद भी अस्थियों से शादी करने के लिए अब लोग हैं बेकरार

    Loading

    नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसी विचित्र घटनाएं होती है जिसे जानकर हम बेहद हैरान हो जाते है। आपको बता दें की दुनिया में हजारों सालों पहले से कई ऐसी विचित्र मान्यताएं चली आ रही है जिसे जानकर हम उसपर विश्वास नहीं कर पाते। कुछ परंपराएं ऐसी है जिसे लोग तो बहुत मानते है लेकिन वैज्ञानिक नजरिए से पूरी तरह निरर्थक है। लेकिन आज भी कुछ मान्यताएं है जो कायम है। आइए जानते है पूरी खबर…. 

    चीन की अनोखी मान्यता

    दरअसल आज हम जो खबर आपको बताने जा रहे है वो हजारों साल पुरानी मान्यता से जुड़ी एक खबर है। इस खबर के बारे में जानकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। बता दें की हम जिस मान्यता की बात कर रहे है। वह हमारे पड़ोसी देश चीन (China Old Traditions) से जुड़ी है।

    भूतिया विवाह

    चीन की ये एक ऐसी मान्यता है जिसे जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यहां के कुछ पुरुष एक ऐसी महिला से शादी करना चाह रहे हैं, जिसकी पिछले महीने ही मौत (Marry Dead Woman) हो चुकी है। जिस परंपरा के तहत ये पुरुष उस महिला से शादी करना चाहते हैं, उसे चीन में ‘भूतिया विवाह’ कहा जाता है। 

    बहुत खुबसूरत थी लड़की 

    आपको बता दें कि चीन में पिछले महीने 25 साल की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Luo Xiaomao Maozi ने लाइव आत्महत्या की थी। ये Luo Xiaomao Maozi नाम की लड़की अपनी खूबसूरती के लिए चीन में बहुत ही ज्यादा फेमस थीं। सोशल मीडिया पर लोग उससे एक बार बात करने के लिए तरसते थे। Luo टिकटॉक और Douyin पर बहुत ही ज्यादा पॉपुलर थीं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मिडिया प्लेटफार्म Douyin पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। 

    ऐसे की थी आत्महत्या

    दरअसल इस सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर  Luo Xiaomao Maozi ने पिछले महीने 15 तारीख को एक लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि उन्होंने आत्महत्या से पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कई बार कहा था कि उनका सुसाइड करने का मन है। इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी लाइव वीडियो में पेस्टीसाइड पी लिया था। द सन की खबर के अनुसार, जो लोग इस आत्महत्या को लाइव देख रहे थे, उन्होंने भी Maozi को पेस्टीसाइड पीने के लिए उकसाया था। 

    वायरल हुए वीडियो

    रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को पेस्टीसाइड पीने के बाद  Luo Xiaomao Maozi को अस्पातल में भर्ती करवाया गया था, हालांकि उनकी जान बचाई नहीं जा सकी थी। मरने से पहले  Luo Xiaomao Maozi ने सोशल मीडिया पर 38 वीडियो पोस्ट किये थे। ये सारे वीडियो काफी ज्यादा वायरल थे।

    क्या है ‘भूतिया विवाह’

    जिस बारें में हम आपको बताने जा रहे है उसे जानकर आप बहुत हैरान हो जाएंगे। जी हां डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, Luo Xiaomao Maozi का जिन लोगों ने अंतिम संस्कार किया था, उन्होंने उनकी अस्थियां बेचने का प्लान बनाया। जिससे कि लोग उनके साथ ‘भूतिया विवाह’ (Ghost Marriage) कर सकें। आपको बता दें कि चीनी संस्कृति में ‘भूतिया विवाह’ 3000 साल पुरानी प्रथा है। इस प्रथा के तहत चीन के कुछ इलाकों में यह प्रथा आज तक कायम है। प्रथा के अनुसार, लोग किसी मर चुके इंसान की अस्थियों से शादी करते हैं। 

    चीन में प्रथा है बैन

    मान्यता है कि इससे मरने वाला भी विवाहित हो जाए. इसके बाद जीवित शख्स जिससे बाद में शादी करे उसके साथ उसकी अगली पीढ़ी खुशहाल जिंदगी बिताए। चीन में ये प्रथा बैन है, लेकिन हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। लोग ऑनलाइन मरने वालों के साथ शादी करने को उत्सुक दिखे हैं। 

    रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अंतिम संस्कार करने वाले शख्स के अलावा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर Luo Xiaomao Maozi इतनी खूबसूरत थी की लोग उसके  दीवाने थे। ऐसे में अब  चीन का हर कोई पुरुष उस लड़की के अस्थियों से शादी करना चाहता है।