अजीबोगरीब : शादी छोड़कर भागा दूल्हा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    Loading

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरसअल संभल के हयातनगर में शादी के दिन ही दूल्हा (groom) अपना घर छोड़कर भाग गया। आपको बता दें कि शादी (marriage) के दिन दुल्हन के घर वाले दूल्हे का इंतजार करते रहे, लेकिन दुल्हन के घर बारात नहीं पहुंची। लड़कीवालों की सारी तयारियां पानी में मिल गई। आखिर क्या है पूरा मामला आईये जानते है… 

    लड़की के मां ने की शिकायत दर्ज 

    लदरसल लड़की मां ने दूल्हे को एक बाइक और दो लाख रुपये दहेज में देने की मांग पूरी नहीं करने पर दूल्हा शादी करने के लिए दुल्हन के घर नहीं आया ऐसा आरोप दुल्हन के मां ने लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है। लेकिन आपको बता दें की पुलिस ने कोई करवाई नहीं की है। 

    दूल्हा फरार 

    कोटला निवासी महिला ने अपनी बेटी की शादी व्ही के कोतवाली इलाके के सैफ खां से तय की थी। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह शादी शुक्रवार को होने वाली थी। लेकिन शादी के दिन ही दूल्हा घर छडकार भाग गया। लड़की दुल्हन बनकर दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा नहीं आया। उसके काई घंटे पहले लड़की वालों ने दूल्हे के रिदश्तेदारों से भी बात की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

    ये थी वजह

    इसके बाद यह जानकारी मिली कि दूल्हा दहेज़ में बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन हुवा ये की दुल्हन की मां दो लाख रूपये और बाइक की व्यवस्था नहीं कर पायी। इस वजह से दूल्हा घर से भाग गया। बारात के लिए की गई तैयारियों सब धरी की धरी रह गई।