(Image-Twitter-@samsmoothke)
(Image-Twitter-@samsmoothke)

    Loading

    नई दिल्ली: भगवान ने सबको अलग-अलग बनाया है हर कोई किसी एक विशेषता के साथ पैदा होता है। लेकिन यह बाहरी दुनिया इंसान के गुणों को नहीं बल्कि बाहरी दिखावे से इंसान को जज करता है। ऐसे में कई बच्चे ऐसे भी होते है जो दिखने में आम लोगों से थोड़े अलग होते है जिन्हे हम अजीब कहते है ऐसा ही एक बच्चा है जो बंदर की तरह दीखता है, इतना ही नहीं बल्कि लोग उसे मोगली (Mowgli) के नाम से भी चिढ़ाते है। आइए जानते है इस बच्चे के बारे में…. 

    दरअसल इस बच्चे का नाम ज़ंज़ीमान इल्ली है जिसकी हरकतें देख लोग इस  मोगली कहते है। आपको बता दें कि यह बच्चा  मध्य आफ्रिका के रवांडा के रहने वाला है। दरअसल ज़ंज़ीमान इल्ली (Zanziman Ellie) हरी घास खाता है। हालांकि अब वो भी आम बच्चों की तरह स्कूल जाता है। 

    इस वजह से बंदर जैसी शक्ल और हरकतें करता है बच्चा 

    आपको बता दें कि दरअसल ज़ंज़ीमान इल्ली (Zanziman Ellie) को जन्म से ही कोई अलग तरह की बीमारी थी जिसकी वजह से वह दूसरे बच्चों से बेहद अलग दिखता था। आसपास के लोग ज़ंज़ीमान इल्ली को बंदर कह कर चिढ़ाने लगे तो वह जंगल भाग जाया करता था। इतना ही नहीं बल्कि जंगल में जंगली जानवरों की तरह हरी घास भी खाने लगा था। धीरे- धीरे ज़ंज़ीमान इल्ली  के बारे में लोगों को पता चला तो ज़ंज़ीमान इल्लीपर डॉक्युमेंट्री भी बनाई गयी। लेकिन अब ज़ंज़ीमान इल्ली का ट्रांसफॉर्मेशन इतना शानदार हुआ है की हर कोई उसे देखते ही रह जायेगा। 

     

    मदद के लिए आगे आए लोग

    जब कोई परेशानी ज़ंज़ीमान इल्ली (Zanziman Ellie) के बारे में लोगों को पता चला तो बहुत से ज़ंज़ीमान इल्ली की मदद के लिए भी आगे आए। अब लंबे समय बाद ज़ंज़ीमान इल्ली की कायापलट ही हो गई है। वह बहुत हद तक इंसानी बच्चों जैसे बर्ताव करने लगा है। यही नहीं वह अब दूसरे बच्चों की तरह सूट- बूट पहन तैयार हो स्कूल भी जाता है। उसकी इस कायापलट से हर कोई हैरान है।  अब इसकी तस्वीरें देख हर कोई हैरान है।