Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Viral) होते रहते है। हाथी के कई मस्ती के क्यूट-क्यूट वीडियो वायरल होते रहते है। कभी नन्हे हाथी (Little Elephant) के घास खाने के कभी मस्ती के वीडियो सामने आते है। हाथी को सबसे समझदार जानवर (Animal) माना जाता है। वह अपने में मस्तमौला रहता है। लेकिन  बार ऐसा होता है कि  जब हाथी को गुस्सा आता है तो वह सब कुछ तहस-नहस  देता है।  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हे हाथी का पहाड़ से उतरकर कुछ लोगों के पीछे तेजी से दौड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।

    ऐसा लग रहा है कि हाथी उन पर ही गुस्सा हो रहा है जो उसका वीडियो शूट करने के लिए उसके नजदीक जा रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन  में लिखा है कि हाथी परिदृश्य में सड़कें उनके आंदोलन में एक बड़ी बाधा साबित होती हैं और अक्सर एक बाधा के रूप में कार्य करती हैं, इसमें यातायात और असंवेदनशील जनता के कारण अशांति होती है जो अंततः जानवर के तनाव के स्तर को बढ़ाती है और अक्सर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की ओर ले जाती है। 

    वीडियो में आप देख सकते है कि एक हाथी पहाड़ से नीचे उतर रहा है। शुरू में तो शख्स ये देखकर ही दंग रह जाता है कि आखिर इतना लंबा-चौड़ा हाथी इतनी ऊंचाई से आखिर नीचे आ रहा है।  इस घटना का ही वीडियो बना रहे लोग आराम से वीडियो शूट कर रहे होते हैं। लेकिन तभी अचानक से हाथी उनकी ओर भागता है और वो अपना व्हीकल दौड़ाने लगते हैं। फिर हाथी दोबारा से उनकी ओर दौड़ता है।

    ऐसा लग रहा है कि हाथी को उनके शूट करने पर गुस्सा आ गया। वीडियो पर यूजर्स कमेंट में लिखा है कि  हमें ये नजारा देखने के बाद समझ जाना चाहिए कि जानवरों की दुनिया में दखलअंदाजी सही नहीं। यह वीडियो पर लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।