प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    आए दिन कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो आपका दिल जीत लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है ओहियो (Ohio) में इंडिपेंडेंस (Independence) के एक रेस्टोरेंट (Resturant) में, जहां खाना सर्व करने वाली एक महिला को दो दिलदार ग्राहकों ने इतनी बड़ी टिप (Tip) दे दी कि वह भी हैरान रह गई। यह वाक्या उसके साथ पहली बार हुआ था, इसलिए उसकी आंखें भी नम हो गई। रेस्टोरेंट में खाना खाने आई दो महिलाओं ने सर्वर को लगभग डेढ़ लाख रुपये (One and a half million rupees tip) दे दिए। जिसे देख सर्वर तो हैरान हो ही गई, साथ ही इस किस्से को सुनने वाले भी चौक गए।

    दरअसल फरवरी में दो महिलाएं इंडिपेंडेंस, ओहियो के ‘स्लाइमैन्स टार्वन’ (Slymans Tarvon) नाम के रेस्टोरेंट में दोपहर का भोजन करने गईं। जहाँ इन महिलाओं को सर्वर तान्या खाना सर्व कर रही थी। इन महिलाओं ने बताया कि वे दोनों विधवा हैं और अक्सर रात का खाना नहीं बनाती, जब से उन्होंने अपने पति को खो दिया। यह सुन सर्वर तान्या ने जवाब दिया कि वह उनकी भावनाओं को समझ सकती हैं, क्योंकि उसने भी पिछले साल के अप्रैल में ही अपने पति को खो दिया था। इन दौरान इन तीनों महिलाओं के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बन गई। जिसके बाद इन दोनों महिला ग्राहकों ने अपने सर्वर को एक लाइफटाइम टिप दे दी। 

    होटल की मार्केटिंग को-ऑर्डिनेटर रेबेका रीमर के अनुसार, “तान्या (सर्वर) यह जानकर हैरान हो गई थी और उसे समझ नहीं रहा था की वो क्या करे। जिसके बाद वह रोने भी लगी थी और उन महिलाओं से गले मिलने लगी। उसे ऐसा कुछ पहले कभी नहीं मिला था।” बता दें कि, इन महिलाओं के खाने का बिल 7,272 रुपये से थोड़ा ज़्यादा का था, इसलिए 20% टिप लगभग 1454 रुपए के आस-पास होता, लेकिन इन्होंने उम्मीद से कहीं ज्यादा कुल 1,46,960 रुपए टिप दे दिया। तान्या इसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी, लेकिन महिलाओं ने ज़ोर दिया और कहा वे उसे इतना तभी दे रही हैं, क्योंकि वह इसे अफोर्ड कर सकती हैं।