Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    आज तक आपने कभी किसी इंसान को हवा में उड़ते देखा है। आज-कल लोग बहुत अलग-अलग करतब दिखाते रहते है। लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करते रहते है। इसके जरिए वह फेमस भी हो जाते है। इन दिनों एक शख्स हवा में उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। आये दिन लोगों के ऐसे खतरनाक स्टंट के वीडियो वायरल (Video Viral) होते ही रहते है। यह अपनी जान दांव पर लगा कर ऐसे खतरनाक स्टंट (Stunt) करते है। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते है।

    इस तरह ही हवा में उड़ते शख्स को देखकर सभी लोग हैरान हो गए। अब इन दिनों शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शख्स के हवा में उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ‘Rex Chapman’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है की एक शख्स किस तरह ड्रोन की तरह होवरबोर्ड पर सवार होकर हवा में उड़ते हुए नजर आ रहा है। नीचे खड़े सभी लोग हवा में उड़ते शख्स को देखकर हैरान हो गए।

    बता दें की यह हवा में करतब दिखाते इस शख्स का वीडियो  न्यूयॉर्क शहर का है। यह वीडियो देखकर सब दंग रह गए। यह वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे है। वीडियो पर अब तक 80 लाख व्यूज मिल चुके है।