शख्स ने मुंह से निकाली जहरीली विशाल मकड़ी, देखने वालों के उड़े होश- देखें भयानक वीडियो

    Loading

    अक्टूबर महीने के अंत में हैलोवीन (Halloween party) दिवस मनाया जाता है। यह दिन अक्टूबर के 31 तारीख (31st October) को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग इस दिन भूत-प्रेत के लिबास (Ghost Costumes) और मेकअप करके पार्टी करते हैं। इस दौरान लोग बहुत भयानक भी दिखते हैं, मानों वह सच में भूत हो। इसी माहौल के बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स के मुंह से विशाल मकड़ी (Big Spider) निकलती नज़र आ रही है। इस वीडियो को देख कोई हैरान है। 

    इस बेहद अजीब वीडियो ने सबका दिमाग हिला कर रख दिया है। जिस तरह शख्स के मुंह से वह बड़ी सी मकड़ी निकल रही है वो बेहद खतरनाक नज़र आ रहा है। ज़ुकीपर जे ब्रेवर नाम के शख्स ने हैलोवीन से मेल खाने के लिए ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई चौंक उठा है कि भला ऐसे कैसे कोई कर सकता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jay Brewer (@jayprehistoricpets)

    सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Jayprehistoricpets ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “हैलोवीन करीब आने के बाद से चीजें यहां थोड़ी अजीब हो रही हैं।” ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यह वीडियो देखने में बहुत ही खतरनाक है।