इस स्कूल में बैन हुआ पोनीटेल, कहा- उत्तेजित होते हैं लड़के; जानें पूरा मामला

    Loading

    नई दिल्ली: अभी तक आपने ऐसा कुछ सूना नहीं होगा, जो हम आपको बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल आज हम आपसे एक  सवाल कर करते है, आप हमें बताइए क्या आप सोच सकते हैं कि लड़कियों के एक चोटी से पुरुषों को उत्तेजना (Boys are excited) आ सकती है? जी है न बेहद हैरान करने वाली बात। दरअसल ये अजोबोग़रीब खबर है जापान की जहां एक स्कूल (School) में लड़कियों (Girls) को एक चोटी (Ponytail) करके आने पर बैन लगा दिया गया। इस अजीबोगरीब पाबंदी के पीछे जो वजह है वह बहुत ही चौंकाने वाली है, आइए जानते है पूरा मामला… 

    सिर्फ सफेद रंग की अंडरवियर पहन सकती हैं लड़कियां, और भी कही अजीब नियम 

    इस अजीब बैन के पीछे यह तर्क दिया गया कि एक चोटी में लड़कियों को देखने से पुरुषों को उत्तेजना आती है। इसलिए जापान के इस स्कूल में लड़कियां पोनीटेल बनाकर स्कूल नहीं जा सकती हैं। इससे भी बहुत अजिन नियम इस स्कुल के है, जो वाकई में बहुत चौंकाने वाले है।

    ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के स्कूलों में पोनीटेल बैन के अलावा यहां कई स्कूलों में बच्चों के मोजे का रंग, स्कर्ट की लंबाई तथा अंडरवियर को लेकर भी अजीबोगरीब नियम हैं। आपको बता दें कि यहां स्कूलों में लड़कियां सिर्फ सफेद रंग का अंडरवियर पहनकर ही आ सकती हैं। इसके अलावा उनके बालों का रंग काला के अलावा कोई और नहीं हो सकता। 

    …इसलिए होते है लड़के उत्तेजित

    आपको बता दें कि साल 2020 में इस नियम को लेकर जापान के फुकुओका इलाके के कई स्कूलों में सर्वे किया गया था। इसमें बताया गया था कि सिंगल चोटी में लड़कियों की दिखती गर्दन से पुरुषों को यौन उत्तेजना महसूस होती है। इस कारण स्कूलों में लड़कियों को सिंगल चोटी में आने पर बैन लगा दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात है कि लड़कियों के पास ऐसे अजीबोगरीब नियमों को मानने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है। वह चुपचाप यह सब नियम मानते है।

    ब्लैक रूल्स 

    दरअसल रिपोर्ट के अनुसार, जापान के इन नियमों को स्कूलों में जबरन लागू कर दिया गया है। इसे मानना हर छात्रा की मजबूरी है। हैरानी की बात यह है कि  ऐसे नियम साल 1870 के दशक में बनाए गए थे। इसके बाद से इन नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जापान में गिने-चुने स्कूलों में ही एक-दो नियमों में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि ऐसे अजीबोगरीब नियमों को ‘ब्लैक रूल्स’ कहा जाता है।