private-body-part-of-the-woman-vagina-came-out-in-the-man

एक 67 साल का पुरुष हर्निया (Harnia) का ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल गया था।

    Loading

    लंदन, दुनिया में कुछ मामले देखने को मिलते है जिसे देख लोग दंग रह जाते है। ऐसा ही एक दुर्लभ मामला कोसोवो (Kosovo) से सामने आया है। यहाँ पर ऑपरेशन करवाने के लिए अस्‍पताल पहुंचे एक पुरुष के साथ जो हुआ, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान हैं।

    डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 67 साल का पुरुष हर्निया (Harnia) का ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल गया था। लेकिन डॉक्टरों ने जब उसे चेक करने के बाद जो पता चला उसे देख डॉक्टर हैरान रह गए। पुरुष को चेक करने के बाद पता चला कि उसके अंदर वजाइना विकसित हो गई है।

    कोसोवो (Kosovo) में रहने वाले इस शख्स को करीब 10 साल पहले अपने प्राइवेट पार्ट के पास गांठ (Lump) होने का पता चला था। वह जब लेटते थे तो गांठ दिखाई नहीं पड़ती थी। हालांकि जब वह खड़े होते थे तब वह गांठ दिखाई दे जाती थी। उन्होंने जब डॉक्टरों को गांठ के बारे में बताया तो डॉक्टर ने उन्हें हर्निया (Hernia) बताया और इलाज शुरू करते हुए दवा दे दी। लेकिन, वह ठीक होने के बजाय उनकी दिक्कत और बढ़ गई। इसके बाद वह शख्स इलाज के लिए दूसरे अस्पताल पहुंचा। वहां जब डॉक्टर ने शख्स का चेकअप किया, तब वह काफी हैरान रह गए।

    दरअसल, इस शख्स के प्राइवेट पार्ट के पास आंशिक तौर पर वजाइना (Vagina) बन गई थी। इसके अलावा इस शख्स के अंदर फेलोपियन ट्यूब, अंडाशय, यूट्रस और कर्विक्‍स (गर्भाशय ग्रीवा) भी मौजूद थे। शख्स का पूरा चेकअप करने पर पता चला कि उसका एक टेस्टिकल भी गायब है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब डॉक्टर उस शख्स की सर्जरी की प्लानिंग कर रहे हैं। 

    मिली हुई जानकारी के मुताबिक, किसी पुरुष में महिलाओं की तरह वजाइना (Vagina) विकसित हो जाना काफी दुर्लभ मामला है। मेडिकल के इतिहास में आज तक करीब 200 लोगों में ही ऐसा मामला देखा गया है।