
सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में कई बार ऐसे कुछ जानवरों या जीवों को देखने मिलता है, जो काफी दुर्लभ होते हैं। हाल ही एक ऐसा ही वीडियो तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दुर्लभ बाघ (Tiger) को देखा गया है। इस वीडियो को देखना वाला हर इंसान काफी हैरान है।
दरअसल, सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुसंता नंदा (IFS Officer Susanta Nanda) ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें काले रंग के ‘बेहद दुर्लभ’ बाघ (Black Tiger in Odisha) को देखा जा सकता है। यह वीडियो ओडिशा टाइगर रिजर्व (Odisha Tiger Reserve) का है, यही पर इस काले बाघ को देखा गया है।
Tigers are symbol of sustainability of India’s forests…
Sharing an interesting clip of a rare melanistic tiger marking its territory on international Tigers day.
From a Tiger Reserve poised for recovery of an isolated source population with a very unique gene pool. Kudos🙏🙏 pic.twitter.com/FiCIuO8Qj4— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 29, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग का बाघ अपना इलाका चिन्हित कर रहा है। इस वीडियो पर आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जेनेटिक म्यूटेशन के कारण बाघ का रंग काला होता है और इन्हें पहली बार साल 2007 में सिमलीपाल टाइगर रिजर्व में देखा गया था।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी हैं। वहीं इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को कई तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। लोग इस बाघ को खूबसूरत कह रहे हैं। ऐसा बेहद कम देखने मिलता है, जब कोई दुर्लभ जानवर कैमरे में कैद हो जाता है।