1 करोड़ का है ये ‘कृष्णा’ नामक सांड, हज़ारों रुपए में बिकता है इसका स्पर्म, जानें और क्या है इसकी खासियत

    Loading

    बेंगलुरु: अगर कभी ऐसा पूछा जाए कि एक सांड को कितने कीमत में बेचा जा सकता है। तो आप उसकी कीमत हज़ारों या लाखों रुपये में लगाएंगे। क्योंकि ज़्यादातर सांड की कीमत इतनी ही हो सकती है। ऐसे बहुत कम ही सांड होते हैं जिनकी कीमत लाखों तक भी पहुंच पाती है। लेकिन, आज हम जिस सांड के बारे में बात कर रहे हैं, उसकी कीमत (Rare Bull) सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru)  में एक सांड को एक करोड़ रुपए में बेचा गया (Bull sold for one crore) है। 

    जी हां, बेंगलुरु में एक सांड 1 करोड़ रुपये में बिका (Rare Krishna Bull) है। ये जानकर आपको अब समझ ही आ गया होगा कि इस सांड में ज़रूर ऐसा कुछ खास होगा, जिसकी वजह से इसकी इतनी कीमत है। इतना ही नहीं इस सांड के स्पर्म (Bull’s Sperm) का एक डोज भी काफी महंगा है। इसके स्पर्म के एक डोज को लगभग एक हजार रुपए में बेचा जाता है। अब आलम कुछ ऐसा है कि यह सांड अब काफी सुर्खियों बटौर रहा है। लोग  बारे में जानने के लिए काफी इच्छुक हैं।

    न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) ने ट्विटर पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर कर इसके जानकारी दी है। सांड का मालिक बोरेगौड़ा का कहना है कि हल्लीकर नस्ल के सांड के स्पर्म यानी वीर्य की काफी ज्यादा डिमांड होती है। उन्होंने कहा कि वह इसके वीर्य की एक डोज को एक हजार रुपए में बेची जाती है। इतना ही नहीं हल्लीकर नस्ल के जितने भी मवेशी होते हैं वे ए2 प्रोटोन वाले दूध के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, दुर्भाग्य से यह प्रजाति धीरे-धीरे अब विलुप्त हो रही है। 

    जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के कृषि मेला में इस सांड को बेचा गया है, जिसका नाम कृष्णा है। सोशल मीडिया पर कृष्णा इन दिनों काफी छाया हुआ है। इस कृष्णा को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आ रहे हैं। इस कृष्णा सांड की उम्र महज़ साढ़े तीन साल है। लेकिन, इसे हर कोई खरीदना चाहता है। क्योंकि, इसके स्पर्म की भारी डिमांड है। बताया जा रहा है कि कृष्णा हल्लीकर नस्ल का सांड है।