
आज-कल स्टंट (Stunt) को लेकर हर किसी में बहुत क्रेज है। सोशल मीडिया (Social Media) पर खतरनाक स्टंट के कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। लोग अपने स्टंट में कुछ न कुछ नया अलग स्टंट करते है और उनका यह वीडियो वायरल हो जाता है। यह स्टार बन जाते है। आज कल के युवाओं में बाइक स्टंट (Bike Stunt) को लेकर बहुत क्रेज है। वह तरह-तरह के बाइक स्टंट करते रहते है। बाइक स्टंट करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स का स्टंट देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि शख्स इस स्टंट को करने के लिए किस तरह अपनी जान खतरे में डाल रहा है। यह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
वायरल हो रहा यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘vip.chobbar’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है। शख्स अलग करने की चाह में कहां बाइक चला रहा है. नीचे खाई और ऊपर पतली सड़क। जान जोखिम में डाल कर जिस तरह शख्स बाइक चला रहा उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ा तो बाइक लेकर शख्स सीधे नीचे गिर जाता। यह वीडियो देखने पर लोगों की जान अटक गई है। लेकिन यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को ढाई लाख व्यूज मिल चुके है।
View this post on Instagram
यह खतरनाक स्टंट करने वाले लोग इस स्टंट के लिए काफी लंबे समय तक इसकी प्रैक्टिस करते है। उसके बाद वह ऐसे खतरनाक स्टंट कर पाते है। तो आप कभी ऐसे वीडियो को देखकर ऐसे कोई स्टंट करने का प्रयास न करे। यह बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है।