एयरपोर्ट पर जवान को देखकर मासूम बच्चे ने किया कुछ ऐसा… दिल छू लेगा वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो आते है। उनमे से बहुत से वीडियो दिल छू लेने वाले होते है। हाल ही में एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मासूम बच्चे ने जो किया है, इससे बच्चे ने लाखों लोगों के दिलों को जीता है। आइये जानते है आखिर इस मासूम से बच्चे ने क्या किया है… 

    क्यूट वीडियो वायरल 

    आपको बता दें कि हाल ही में जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वो बहुत क्यूट वीडियो है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि बच्चे भगवान का रूप होते है और वाकई में ये सच भी है। साथ ही बच्चे कैसा बर्ताव करते है यह बात माता-पिता के संस्कारों पर भी निर्भर करती है। इस बच्चे ने जो किया है उसे देखकर लोग बच्चे के साथ उसके माता पिता की भी बहुत तारीफ़ कर रहे है।

    बच्चे ने किया जवान को सैल्यूट 

    दरअसल यह वायरल वीडियो बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bangalore Airport) का है। जहां एक बच्चा अपने पिता के साथ एयरपोर्ट पहुंचता है। तब वहां मौजूद भारतीय जवान पर उस बच्चे की नजर पड़ती है। उसी वक्त वो बच्चा भारतीय जवान को बड़े ही मासूमियत के साथ सेल्यूट करता है। इतना ही नहीं बल्कि जवान भी बच्चे को देखकर स्माइल करते हुए सेल्यूट करता है। 

    वीडियो को लोगों ने किया खूब पसंद

    आपको बता दें कि 29 सेकेंड के इस वायरल विडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को देखकर आपके भी चेहरे पर एक मुस्कुराहट आएगी। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए बच्चे को सैल्यूट कर रहे हैं और बच्चे की तरफ कर रहे है।

    दरअसल इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर  @MihirkJha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन भी लिखा है, ‘ बेंगलुरु एयरपोर्ट का भावुक करने वाला नजारा, आप उस सैनिक की जगह हैं, माता-पिता का भी शुक्रिया’।

    अब यह वीडियो हर जगह धमाल मचा रहा है। वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, तकरीबन 30 हजार लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, करीब 75 सौ लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। इस तरह बच्चे ने जो मासूमियत से किया है वह वाकई में काबिले तारीफ और दिल छू लेने वाला है।