(फोटो- द सन)
(फोटो- द सन)

    Loading

    नई दिल्ली : अक्सर बच्चे कुछ ऐसा अनोखा काम कर देते है, जिस पर बड़ों को विश्वास करना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई ऐसे बच्चे होते है जिनमे अनोखा टैलेंट होता है और इसे जानना और समझना हर पेरेंट्स के लिए बेहद जरुरी है। आज हम आपको एक मां के बारे में बता रहे है जिसने अपने बच्चे के अजीब शौक को पहचाना है और इतनाही नहीं बल्कि इसके लिए उसने अपने बेटे को प्रोत्साहित भी किया है। चलिए जानते है क्या है पूरा मामला… 

    2 साल की उम्र से बच्चे का अजीब शौक 

    इस मां (Mother) का नाम निकोला पुलमैन हैं, खास बात है की इनका 12 वर्षीय बेटा (Son) हसीन खूबसूरत लड़की बनकर क्लब में डांस करता है। उसकी मां अपने बच्चे के प्रति बेहद गर्वं महसूस करती है। आपको बता दें कि निकोला पुलमैन के बेटा माइल्स को 2 साल की उम्र से ही मां का मेकअप (Make-up) लगाना पसंद आता था। इतनाही नहीं इसके बाद वो अपनी उम्र के लड़कियों के कपड़े घर और स्कुल में पहनता था  के साथ माइल्स का शौक भी बढ़ता गया। 

    खूबसूरत लड़की के रूप में लड़का

    माइल्स लड़कियों के पोशाख में इतना सुंदर दीखता है कि लोग पहचान भी नहीं पाते की ये कोई लड़का है। इतनाही नहीं अब ये लड़का क्लब- बार में ड्रैग क़्वीन की तरह परफॉर्म भी करता है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक़ निकोला इस बारे में बताती है कि उनके बेटे ने इसी गर्मी में अपना ऑफिशियल परफॉर्मेंस दिया है। यह परफॉर्मेंस एक समलैंगिक बार में आयोजित किया गया था। 

    (फोटो- द सन)

    टैलेंट से छा गया बच्चा 

    इस 12 साल का बच्चा माइल्स अपने टैलेंट से इतना छा गया की सब उसके फैन हो गए। उसका पहला परफॉर्मेंस इतना शानदार था कि उसे इसके 4 हफ्ते बाद कैंटरबरी प्राइड के मैन स्टेज पर परफॉर्मेंस करने का बेहतरीन मौका मिला। यहां उसने ऐसा जबरदस्त डांस किया की अब लोग उसे अपने शो के लिए बुक कर रहे है। 

    माइल्स का भविष्य का प्लान 

    माइल्स ने अपने फ्यूचर को लेकर कई तरह के प्लान बनाये है। वह चाहता है कि वह अपने पसंदीदा गारमेंट ब्रांड प्रीमार्क के लिए काम करें। साथ ही वह चाहता है की इसके लिए उसे दिन की शिफ्ट मिले ताकि वो रात को अपना ड्रैगन क़्वीन बनने का सपना पूरा कर सके। माइल्स की मां इसबारे में बताते है कि वह 12 साल की उम्र में अपने सपने को लेकर बेहद सीरियस है और कड़ी मेहनत कर रहा है।