नई दिल्ली: वैसे तो चौंका देने वाले कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे है। ऐसा वीडियो शायद आपने कभी नहीं देखा होगा, अक्सर नींद में हमारे आसपास क्या होता है इसका इसके बारे में हमें पता नहीं होता, जहां बात करें सांप की तो अगर कपड़ों में सांप घुस जाएं तो हम शायद इसे आम बात कहें लेकिन यहीं सांप सोती हुई महिला के मुंह में घुस जाएं तो क्या होगा? जी हां ऐसा ही एक मामला सामने आया है। आइए जानते है पूरी खबर…..
[read_also content=”शादी के बाद दूल्हे ने दुल्हन से करवाया कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर साइन, मांगी इस चीज की परमिशन~https://www.enavabharat.com/viral/after-marriage-the-groom-got-the-bride-signed-on-the-contract-paper-asked-permission-for-this-thing-646889/”]
दरअसल हुआ यह कि महिला गहरी नींद में सोई हुई थी और इस बात का भी होश नहीं रहा कि उसके मुंह को बिल समझकर एक बड़ा सा सांप घुस गया। इसके बाद जब इस बात की खबर लगी तो डॉक्टर ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला। सांप को महिला के मुंह से निकालने के बाद तो डॉक्टर भी डर गया कि कहीं वो उन्हें काट न ले। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बेहोश सी पड़ी हुई है और डॉक्टर ने उसके मुंह में एक खास स्टिक डालकर सांप को बाहर निकालने में जुटे हैं। धीरे-धीरे करके जब डॉक्टर ने सांप को महिला के मुंह से बाहर निकाला तो खुद डॉक्टर के भी डर के मारे पसीने छूट गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Medics pull 4ft snake from woman’s mouth after it slithered down there while she slept. pic.twitter.com/oHaJShZT3R
— Fascinating Facts (@FascinateFlix) November 12, 2022
आपको बता दें कि होश उड़ा देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @FascinateFlix नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में ये बात बताई गई है कि सोते वक्त महिला के मुंह में 4 फीट लंबा सांप घुस गया, जिसे बाहर निकाला गया। बता दें कि यह वीडियो 11 सेकेंड का है, लेकिन आपको चौंका देगा।