File Photo
File Photo

Loading

नई दिल्ली: कई बार जिंदगी एक ऐसे मोड़ पर आ जाती है जब मजबूर हो जाते है और हमें न चाहते हुए भी एक ऐसा कदम उठाना पड़ता है, जिससे हम कभी खुश नहीं रहते। जी हां कभी-कभी ऐसे हालात होते हैं जहां रिश्ते को एक जोड़े रखने के लिए लोगों को एक साथ आना पड़ता है। हम सब जानते है जीजा और साली के बीच हमेशा एक अनोखी बॉन्डिंग देखी जाती है। दोनों अक्सर एक दूसरे को चिढ़ाते रहते हैं. लेकिन जीजा साली का बिहार के मधुबनी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,  जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

ससुराल से भागी लड़की 

आपको बता दें कि बिहार के इस मामले में एक युवती की उसके घरवालों ने जबरन शादी कर दी, लेकिन जब वह अपने ससुराल गई तो उसने कुछ ऐसा किया कि किसी को यकीन नहीं हुआ। दरअसल, मधवापुर प्रखंड के बांसुरी बिहारी उत्तर में एक लड़की शादी के चार दिन बाद ही अपने ससुराल से इसलिए भाग गई, क्योंकि वह किसी और से प्यार करती थी। इसके बाद जो हुआ वह बेहद अजीब था। 

प्रेम प्रसंग के चलते हुई फरार 

दरअसल जबरन शादी के बाद परिजनों ने लड़की को विदा किया, लेकिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसका वहां जरा भी मन नहीं लग रहा था और चार दिन बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ ससुराल छोड़कर फरार हो गई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि युवती की शादी 15 मार्च को हुई थी, लेकिन कहा गया कि वह चार दिन में ही फरार हो गई। बताया जाता है कि शादी के दिन लड़की ने घर से भागने की कोशिश की, लेकिन भाग नहीं सकी। 

फिर हुआ जीजा साली का ब्याह 

उधर में फिर आग बबूला हुए ससुराल वालों ने पंचायत बुलाई और तय किए मुताबिक भागी दुल्हन की बहन की शादी उसके ही जीजा से करा दी। बहन को जबरन अपने ही जीजा से शादी करनी पड़ी। फ़िलहाल इस घटना की बिहार के मधुबन में बहुत चर्चा हो रही है। जहां जीजा साली की शादी रचाई गई। 

भागी लड़की का भी हुआ प्रेमविवाह 

भागी युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। गांव के लोग इस शादी के लिए तैयार हो गए और मोहल्ले के लोग भी राजी हो गए। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में हैं और कहा जाता है कि दोनों ने रजामंदी के बाद एक मंदिर में शादी कर ली। अंतरजातीय विवाह के लिए गांव के सभी लोग आए थे। लोगों ने खुशी-खुशी उन्हें आशीर्वाद दिया।