(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Loading

नई दिल्ली: दुनिया में हर कपल के लिए उनका बच्चा बेहद खास होता है। जब कोई मां अपने बच्चे को पहली बार देखती है या पिता उसे गोद में लेता है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता वो पल उनके लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत पल बन जाता है। वे अपनी अगली पीढ़ी को जन्म देते हैं, जो उनका जीवन खुशियों से भर देते है। लेकिन सोचिए अगर किसी की अगली पीढ़ी यानी जिसका बच्चा उससे सिर्फ 3 साल छोटा हो तो ? चौंक गए न? अब आप कहेंगे यह कैसे संभव है? लेकिन हाल ही में अमेरिका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है….

पेरेंट्स से 3 साल छोटे बच्चे?  

दरअसल एक महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है इसमें हैरान कर देने वाली यह बात है कि वे अपनी मां से केवल 3 साल छोटे और अपने पिता से 5 साल छोटे हैं। ऑडी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, रेशियल रिडवे और उनके पति फिलिप पहले से ही 4 बच्चों के माता-पिता थे। उन्होंने पिछले साल 31 अक्टूबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनके बच्चे उनसे महज 3 से 5 साल छोटे हैं। दरअसल इस बारे में ऐसा इसलिए क्योंकि इन बच्चों का जन्म अप्रैल 1992 में जमे हुए भ्रूण से हुआ था। इस हिसाब से भ्रूण की उम्र 30 साल, जबकि महिला 33 साल और उसके पति की उम्र 35 साल है।

बनाया नया रिकॉर्ड 

ऐसे में अब आपको जानकारी दें दें कि इन दोनों बच्चों ने सबसे लंबे समय तक जमे हुए भ्रूण से जन्म लेने का नया रिकॉर्ड बनाया है। गौरतलब हो कि  यह रिकॉर्ड पहले 2017 में जन्मी मौली गिब्सन के नाम था, जो 24 साल तक एक जमे हुए भ्रूण के रूप में रहीं।

इस पहले भ्रूण को अमेरिका के नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर में फ्रीज किया गया था। बता दें कि जुड़वां बच्चों के जैविक माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये भ्रूण लिक्विड नाइट्रोजन में जमे हुए थे।

बच्चे बेहद ख़ास 

बता दें कि दंपति ने 2020 में अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने एक जमे हुए भ्रूण को अपनाया ताकि वे एक और बच्चा पैदा कर सकें। फिलिप ने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो वह और बच्चों को जन्म देगा। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान देते हैं और जब तक वह चाहेंगे, हमें बच्चे देंगे और उन्हें गोद लेंगे।

माता-पिता को सूचित किया गया है कि जुड़वा बच्चों के जैविक पिता की मृत्यु ALS नामक मस्तिष्क रोग से हुई है। इसके बावजूद दंपति ने भ्रूण गोद लेने का फैसला किया। उसने फैसला किया है कि वह अपने बच्चों को बताएगा कि वे दोनों गोद लिए हुए हैं और वे कितने खास हैं।