party
Representational Pic

    Loading

    ब्राजील: दुनिया भर में अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती है। इन दिनों ब्राजील (Brazil) से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स अपने दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी (Birthday Party) कर रहा था। तभी शख्स के साथ कुछ ऐसा हो गया कि शख्स की मौत हो गई। पार्टी में शख्स के दोस्त और कई रिश्तेदार इनवाइट थे।

    सभी लोग पार्टी कर रहे थे। लेकिन तभी अचानक कुछ हादसा हुआ। जिसके कारण शख्स की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शख्स बहुत अमीर था।  वह अपने दोस्तों और पार्टी में बहुत पैसे खर्च करता था। उस दिन भी शख्स ने अपने बर्थडे पार्टी में अपने सभी दोस्तों को बुलाया था और उसने पार्टी के लिए बियर का एक बड़ा सा ड्रम मंगाया हुआ था। लेकिन ड्रम खुल नहीं रहा था। उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ गई हैं और वह खुल नहीं रहा है।

    तभी उसने उसे खोलने का निर्णय लिया और वह ड्रम को अपने दोस्तों के साथ खोलने लगा और तभी उसका एक हिस्सा इस शख्स के सिर पर इतनी तेजी से लगा कि वह बेहोश हो गया। लोगों उसके पास पहुंचे और देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

    जिसे जन्मदिन पार्टी में मातम का माहौल छा गया। सभी लोग रोने लगे। बता दें कि शख्स कैंसर से पीड़ित था। जिसके लिए वह अपनी जिंदगी खुलकर जीता था। लेकिन उनका जन्मदिन मातम गया।